सेफ सिटी के अंतर्गत दुर्गा शक्ति NIT-3 कि टीम ने रात्रि 01:00 बजे महिला को घर पर सुरक्षित छोड़ किया सराहनीय कार्य

फरीदाबाद- “सेफ सिटी” के अंतर्गत दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति NIT-3 कि टीम ने रात्रि के समय महिला को ERV से घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि के समय करीब 01:00 बजे ERV टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान ESIC हॉपिटल NIT 3 के पास एक लडकी मिली, जो मानसिक रुप से परेशान थी, जिसने अपना नाम रानी बतलाया परंतु पता बताने में सक्षम नहीं थी दुर्गा शक्ति की टीम ने कडी मश्कत के बाद महिला के घर का पता लगाया और महिला को सरकारी गाड़ी से उसके निवास स्थान SGM नगर छोडा। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिसमें उसके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।

Related posts

Leave a Comment