अरविंद केजरीवाल झूठी sympathy लेकर मेरे ऊपर attack कराएगा: मनोज तिवारी

दिल्ली के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए है. मनोज तिवारी ने कहा है की “मुझे लगता है मुझे जान से मारने की कोशिश हो रही है … मेरे ऊपर हमले की viral हुई video से तिलमिलाये @ArvindKejriwal झूठी sympathy लेकर मेरे ऊपर attack कराएगा..”

आपको बता दे कि मंगलवार को दिल्ली के मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर से हमला किया गया था. जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने इस घटना को बीजेपी की साजिश करार दिया है और इस घटना के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया था. आम आदमी पार्टी ने जहां दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए थे तो वहीं बीजेपी ने शक जताया था कि हो सकता है केजरीवाल ने हमला खुद करवाया हो. देखिये CCTV वीडियो कैसे मुख्यमंत्री पर मिर्ची पाउडर डाला गया.

इस घटना के बाद से आम आदमी पार्टी कि तरफ से आरोपों का दौर शुरू हो चुका है. आपको बता दे की केंद्रीय सचिवालय में दिल्ली सरकार के अधिकतर पदाधिकारी और मंत्रियो का दफ्तर है. और सचिवालय में बिना किसी कि जान पहचान के अंदर जाने के इज़ाज़त नहीं दी जाती है.. अंदर जाने के लिए एक पास बनाया जाता है जिसमे किसी न किसी का रेफ़्रेन्स दिया जाता है. साथ ही केंद्रीय सचिवालय में तीन सुरक्षा चक्र बना हुआ फिर भी यह घटना का होना बेहद शर्मनाक बात है. यह बात तो माननी ही होगी कि कही न कही सुरक्षा में चूक हुई है

Related posts

Leave a Comment