फरीदाबाद: जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 13.55 लाख के चिप्स और करीब एक लाख नकद बरामद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने सोमवार देर रात सारन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर जुआ (कैसिनो) खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से 13 लाख 55 हजार रुपये के चिप्स बरामद किए हैं। सभी को जमानत के बाद छोड़ दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में तीन आरोपी उत्तराखंड व अन्य 15 फरीदाबाद से हैं। आरोपी लूडो की तर्ज पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को मौके से लूडो की गोटी भी बरामद हुई है। 

शहर में गोटी जुआ का खेल पहली बार पकड़ा गया है। इसमें पैसे डबल होने के लालच में लोग जुआ खेलते हैं।

मीडिया में चली खबरो के मुताबिक इसमें शहर के कई हाईप्रोफाइल लोग शामिल हैं। क्राइम ब्रांच-17 प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर को सूचना मिली कि शहर में एक नए तरीके का जुआ शुरू हुआ है। इसमें लूडो की तर्ज पर जुआ खिलाया जाता है। उनकी टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक मकान पर रात दो बजे छापेमारी कर दी। टीम ने मकान मालिक व गोटी जुआ खिलाने वाले मुख्य आरोपी यश को पकड़ लिया। यश के अलावा मिथुन, ललित, गौरव, मनीष, शशांक, जगपाल, राजीव, अशोक, सागर, विकी, वरुण, राहुल, अनुज, चंदन, तरुण, गौतम और अमित को गिरफ्तार किया गया है।

दूसरे राज्यों से भी आते हैं जुआ खेलने

मीडिया में चली खबरो के मुताबिक शहर में जुआ खेलने के लिए लोग दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य कई राज्यों से आते हैं। इस मामले में भी गिरफ्तार वरुण, राहुल और अनुज उत्तराखंड के रहने वाले हैं। बाकी दिल्ली-एनसीआर व फरीदाबाद के निवासी हैं। आरोपी तकनीक का बखूबी इस्तेमाल करते थे। आरोपी मोबाइल पर जूए की बुकिंग करते थे। वीडियो कॉल के माध्यम भी कई लोग जुडे़ रहते थे।

आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था। इससे वे सट्टे व जुए की जगह और ऑफर की जानकारी देते थे। आरोपी यश ने इस धंधे को एक महीने पहले ही शुरू किया था। इसके लिए वह लूडो की गोटियों का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से साढे़ 13 लाख कीमत के टोकन व 96 हजार रुपये नगद बरामद किए गए।

Related posts

Leave a Comment