किसी शहर को स्वच्छ बनाना है तो उसमें जनभागीदारी बहुत जरूरी : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद: नगर निगम द्वारा फरीदाबाद को गारवेज फ्री करने के अभियान में आज एक और नई कड़ी की शुरुआत हुई है घर-घर से कूड़ा उठाया जाए इसके लिए आज नगर निगम को 110 मिनी ट्रैक्टर घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए एस्कॉर्ट कंपनी द्वारा दी गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर 12 हुड्डा कन्वेंशन में हुई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव सहित फरीदाबाद के सभी विधायक मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि किसी भी शहर को स्वच्छ बनाना है तो उसमें जनभागीदारी बहुत जरूरी है और इस अभियान को सफल करना है इसलिए इस अभियान को पूरा करने के लिए हर एक व्यक्ति की जरूरत है। व्यवस्थाएं कितनी भी दी जाए पर जब तक हम खुद से इस अभियान में नहीं जुड़ेंगे तब तक शहर साफ नहीं हो सकता। यहां तक की हमें खुले में कूड़ा फेंकने वाले से भी लड़ना होगा, तभी फरीदाबाद स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।

वही इस कार्यक्रम को लेकर नगर निगम कमिश्नर यादव ने कहां की आज फरीदाबाद नगर निगम को 110 मिनी ट्रैक्टर मिले है और यह सभी ट्रैक्टर हर वार्ड में दिए जाऐंगे जिससे डोर टू डोर घरों से कूड़ा उठाया जाएगा। सभी वार्डो में वार्ड कमेटी बना दी गई है और अधिकतर कई वार्डों में यह अभियान चल रहा है। इस अभियान में नगर निगम के बहुत से बड़े अधिकारी भी जुड़े हुए हैं जो लोगों को जागरूक करने में लगे हुए है। इन सभी व्यवस्थाओं के बाद भी अगर कहीं पर कोई कमी मिलती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ यशपाल यादव ने लोगों से भी अपील करते हुए कहाँ खुले में कूड़ा ना फेंके जो खुले में कूड़ा फेंकते हुए दिखाई दिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment