‘ऐसा लग रहा है जैसे अपने घर में हूं, सूरीनाम में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित

सूरीनाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार देर रात (भारतीय समयानुसार) प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि आप लोग आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ यहां कि सियासत में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. मडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.

वहीं इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सूरीनाम के स्वागत से बेहद खुश हूं. मुझे यहा आकर बहुत अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि यहां के पौधे, वन्यजीव और शुद्ध हवा से एक अच्छा माहौल बनता है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यहां की विभिन्नता मन को भा गई है क्योंकि भारत और सूरीनाम में समानता है. ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही घर में हूं.

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित
इससे एक दिन पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ द येलो स्टार से नवाजा. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बहुत सम्मान की बात है औऱ यह भारत के उन करोड़ों लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं.

प्रवासी भारतीयों को किया समर्पित
राष्ट्रपति ने कहा कि वह इस सम्मान को प्रवासी भारतीयों की उन पीढ़ियों को समर्पित करती हैं, जिन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच संबंधों को मजबूत करने में एक अहम भूमिका निभाई है. बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम चार से छह जून तक सूरीनाम की यात्रा पर थीं.

सर्बिया जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
वहीं इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव संजय वर्मा ने बताया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानि सात जून को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के आमंत्रण पर सर्बिया दौरे पर जाएंगी. बताया जा रहा है कि जुलाई 2022 में अपना कार्यभार ग्रहण के बाद यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है.

Related posts

Leave a Comment