होली पर रिजर्वेशन नहीं मिला, तो नो टेंशन, UP Roadways चलाएगा 200 अतिरिक्‍त बसें, जानें किस रूट पर चलेंगी?

गाजियाबाद. होली के मौके पर उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जाने वाले लोगों को अगर ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिला है, तो चिंता की बात नहीं है. उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम (UP Transport Corporation) के गाजियाबाद रीजन ने लोगों को सुविधाजनक यात्रा कराने के लिए 200 अतिरिक्‍त बस चलाने का फैसला लिया है. इन अतिरिक्‍त बसों का संचालन 25 मार्च के बाद से शुरू हो जाएगा, जो आनंद विहार, दिल्‍ली और कौशांबी बस अड्डे से चलेंगी.

गाजियाबाद रीजन के रीजनल मैनेजर एके सिंह ने बताया कि बताया पूरे त्‍योहार के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, चूं‍कि ट्रेनों में बगैर रिजर्वेशन के सफर नहीं किया जा सकता है. इसलिए बसों में अधिक संख्‍या में यात्रियों के सफ करने की संभावना है. इसी को ध्‍यान में रखते हुए रीजन से अतिरिक्‍त बसों के संचालन के रोडमैप बना लिया गया है. इन बसों को उन रूट पर चलाया जाएगा, जिन पर यात्रियों की संख्‍या अधिक होगी. गाजियाबाद रीजन के सभी 7 डिपो की बसों को इसमें शामिल किया गया है. जानें किस डिपो की बसें किन किन रूट्स से जाएंगी.

खुर्जा डिपो (20 बस)- दिल्ली/कौशाम्बी से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, कासगंज, इटावा, कानपुर, फर्रुखाबाद मार्ग से जाएंगी. आनन्द विहार दिल्ली बस अड्डे पर जिन स्थानों के लिए यात्रियों की भीड़ होगी, वहां के लिए चलाई जाएंगी.

बुलंदशहर डिपो (30 बस)- दिल्ली/कौशाम्बी से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, कासगंज, कानपुर, बदायूं मार्ग से बसों का संचालन होगा. रात में आनन्द विहार, दिल्ली से यात्रियों उपलब्धता के अनुसार संचालन कराया जाएगा.
सिकन्द्राबाद डिपो( 20 बस)- दिल्‍ली/कौशांबी से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, कासगंज, कानपुर, बदायूं मार्ग से चलाई जाएंगी. स्‍थानीय सेवाओं का संचालन पहले जैसा रहेगा. रात में आनंद विहार दिल्‍ली में यात्रियों की जरूरत के अनुसार बस सेवाएं चलाई जाएंगी.

हापुड़ डिपो (30 बस)- दिल्ली/कौशाम्बी से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, आजमगढ़ पर चलेंगी और आवश्यकता पड़ने पर एटा, अलीगढ़, सम्मल, चन्दौसी, बदायूं मार्ग पर भी संचालन किया जा सकता है. स्थानीय सेवाओं का संचालन यथावत रहेगा. रात में आनन्द विहार, दिल्ली से यात्रियों उपलब्‍धता के अनुसार संचालन कराया जाएगा.

लोनी डिपो (30 बस)- दिल्ली से मेरठ, हरिद्वार, सहारनपुर चलेंगी और आवश्यकता पड़ने पर एटा, चन्दौसी, बदायूं, फर्रुखाबाद, कानपुर आदि मार्गों पर संचालन किया जा सकता है. स्थानीय सेवाओं का संचालन यथावत रखा जाएगा. आवश्यकता के अनुसार संचालन किया जाएगा.

साहिबाबाद डिपो (35 बस)- साहिबाबाद डिपो की अतिरिक्‍त बसों का संचालन आनंद विहार, दिल्‍ली बस अड्डे से यात्रियों की जरूरत के अनुसार चलाया जाएगा.

कौशांबी डिपो (35बस)- कौशांबी से मेरठ, गढ़, बुलन्दशहर, खुर्जा, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज आदि मार्गों पर संचालन कराया जाएगा. आवश्‍कता पड़ने पर आनंद‍ विहार दिल्‍ली से यात्रियों के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा.

Related posts

Leave a Comment