बुधवार को राफेल विमान सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सरकार ने सुनवाई से पहले याचिकाकर्ताओं को सौदे की प्रकिया संबंधित जानकारी दे दी है. जिसमें सरकार ने सभी नियमों का पालन करने की बात कही है और निजी कंपनी रिलायंस को ऑफसेट पार्टनर बनाने का फैसला दसॉल्ट का बताया है. मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस के कौल एवं न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ इस मामले में अहम सुनवाई करेगी जिसमें याचिकाकर्ता भी दलीलें देंगे. याचिकाकर्ताओं ने सौदे की अदालत की…
Read MoreMonth: November 2018
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही हुआ छठ पर्व का समापन, देशभर में मना धूमधाम से त्यौहार
आज महापर्व छठ का समापन है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन लंबे इस त्योहार का समापन हो गया. पूरे देश भर में इस त्योहार को बड़ी धूम धाम से मनाया. बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में भी अलग-अलग घाटों पर आज सुबह से ही उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्दालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी. लोगों ने आसपास कुंड बनाकर भी उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. सोमावर से ही छठ करने वाली महिलाएं व्रत पर थी. आज उगते सूर्य को अर्घ्य डालने…
Read Moreअनंत कुमार के निधन के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मिला संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं डी वी सदानंद गौड़ा अब रसायन और उर्वरक मंत्रालय का कामकाज भी देखेंगे. राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. सोमवार को अनंत कुमार के निधन के बाद यह जरूरी हो गया था. वह संसदीय कार्य मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय दोनों का कामकाज संभाल रहे थे. विज्ञप्ति के अनुसार गौड़ा को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त रसायन और उर्वरक मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया हैं.…
Read Moreछठ महापर्व: देशभर में दिया गया डूबते सूर्य देवता को अर्घ्य
छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है. व्रती ने आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया. घर के पुरुष सदस्य दउरा लेकर छठ घाट तक आये. इस दउरा में फल और ठेकुआ भरा होता है. डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए देशभर के घाटों पर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी. पटना से लेकर असम और गोरखपुर तक श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा पाठ में जुटे व्रती आज शाम से ही जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना करते दिखे. छठी मइया का यह पर्व बिहार में बहुत ही धूमधाम…
Read Moreश्री रामायण एक्सप्रेस कल से होगी रवाना, भगवान श्रीराम के जीवन से संबंधित सभी तीर्थस्थानों पर जाएगी ट्रेन
14 नवंबर यानी बुधवार से भारतीय रेलवे श्री रामायण एक्सप्रेस शुरू करने कर रही है. रेल मंत्री पीयूष गोयल हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना करेंगे. ट्रेन में एक बार में 800 यात्रियों के सफर करने की सुविधा है. ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या, हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर होगा. आपको बता दे कि रेलमंत्री पीयूष गोयल ने प्रभु श्रीराम के जीवन से संबंधित तीर्थस्थलों के दर्शन के लिये नई रेल ” श्री रामायण एक्सप्रेस” चलाने का फैसला लिया था. इस रेल के जरिये श्रद्धालु श्रीराम के जीवन से…
Read Moreस्पाइडर मैन और हल्क जैसे सुपरहीरो देने वाले स्टेन ली का हुआ निधन.
दुनिया को स्पाइडर मैन और हल्क जैसे सुपरहीरो देने वाले और मार्वल कॉमिक्स की नींव रखने वाले स्टेन ली का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. सोमवार सुबह स्टेन ली ने लॉस एंजेलिस के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. वे कॉमिक बुक राइटर और एडिटर थे. उनके कॉमिक किरदारों को फिल्मों के जरिए भी पेश किया गया. स्टेन की बेटी ने उनके निधन की जानकारी साझा की. हालांकि उन्होंने स्टेन ली के निधन की वजह का जिक्र नहीं किया. स्टेन ली का जन्म 28 दिसंबर, 1922…
Read Moreआज फिर गिरे पेट्रोल डीज़ल के दाम, जानिए आज की कीमत
पेट्रोल और डीजल के गिरते दाम से जनता को लगातार राहत मिल रही है. आज फिर तेल की कीमतों में कटौती की गयी है. पेट्रोल 13 पैसे और डीजल की कीमतों में 12 पैसे तक की गिरावट आयी है. जिसके बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रेाल की कीमत 77.43 रुपए और डीजल के दाम घटकर 72.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. वही मुंबई की बात करे तो मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे की कमी के बाद एक लीटर की 82.94 रुपए और 1 लीटर डीजल…
Read Moreपहल संस्था ने शुरू की शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों की ख़ुशी के लिए नयी पहल
सोमवार को फरीदाबाद में सक्रिय पहल संस्था ने आईएएस अकेडमी में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक अरविन्द कुमार ने कहा है कि आने वाली 14 नवंबर को राजस्थान भवन सेक्टर 12 के पास शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों और वर्द्धो के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे बच्चों के मनोरंजन के लिए ख़ास इंतज़ाम किये जायेंगे. साथ ही वर्द्धो के लिए फैशन शो का भी आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों को खुशियाँ…
Read Moreबढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेसियों ने मॉस्क बांटकर किया बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
सोमवार को फरीदाबाद में कांग्रेस ने लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्कूटर, मोटरसाइकिल सवार, ऑटो चालक, ट्रक चालकों, साईकिल सवार और राहगीरों को अपने हाथों से मॉस्क लगाकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हरियाणा प्रदेश के प्रवक्ता विकास चौधरी ने कहा है कि “आज फरीदाबाद एनसीआर ही नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. प्रदुषण कम होने की बजाए निरंतर बढ़ता जा रहा है.…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने देश का पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश का पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया. प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर बने इस टर्मिनल का बटन दबाकर उद्घाटन किया. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. इस दौरान प्रधानमंत्री ने इस टर्मिनल पर कोलकाता से आये पहले भारवाहक जहाज की अगवानी भी की. यह जहाज बीते अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कोलकाता से काशी के लिये रवाना हुआ था. राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (गंगा नदी) पर…
Read More