दिल्ली पुलिस ने किए तीन आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है. स्पेशल सेल ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं.आतंकी दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. तीनों आतंकी जम्मू कश्मीर इस्लामिक स्टेट यानी आईएसजेके के हैं. दिल्ली में आतंकी हमले का इरादा लेकर आए जम्मू कश्मीर इस्लामिक स्टेट के इन आतंकियों के पास जो हथियार बरामद किए गए हैं, बताया जा रहा है कि उसमें ग्रेनेड भी हैं. आतंकी दिल्ली का माहौल खराब कर पाते उससे…

Read More

करतापुर कॉरिडोर: कैप्टनअमरिंदर सिंह ने ठुकराया पाकिस्तान का न्यौता, सिद्धू ने भरी जाने की हां…

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में आंतकवादी हमलों और पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्याओं का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार करतारपुर कॉरीडोर की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम में पाकिस्तान के बुलावे को अस्वीकार कर दिया है. इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था. वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है. बता दें कि शनिवार को पाकिस्तान ने करतापुर गलियारे के शिलान्यास समारोह के लिए विदेश मंत्री…

Read More

अयोध्या में बनेगी भगवान श्रीराम की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की एक भव्य प्रतिमा के निर्माण का फैसला किया है. खबरों के मुताबिक, भगवान राम की इस प्रतिमा की कुल ऊंचाई 221 मीटर होगी, और इस तरह यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। आपको बता दें कि अभी सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 182 मीटर ऊंची इस प्रतिमा का उद्घाटन बीते 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर किया था. शनिवार (24 नवंबर) देर रात बताया…

Read More

राफेल मामला: गली-गली तक ही नहीं, पूरे विश्व में ये शोर है, हिंदुस्तान का चौकिदार चोर है- राहुल गाँधी

राफेल डील का जिन्न एक बार मीडिया की खबरों में छाया हुआ है. राजनैतिक गलियारों में राफेल को लेकर बयानबाज़ी तेज़ हो गयी है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर फिर एक बात राफेल को लेकर हमले तेज़ कर दिए है. वही दूसरे ओर  फ्रांस में ही भारत के साथ हुई इस राफेल लड़ाकू विमान की डील पर धांधली के आरोप लगे हैं. फ्रांस की एक एनजीओ ने इसे लेकर लोक अभियोजक कार्यालय में शिकायत की है. शेरपा नामक एनजीओ ने अपनी शिकायत में कहा है ‘भारत के साथ हुए फ्रांस के…

Read More

कर्नाटक के मंड्या में एक बस नहर में गिरी, हादसे में 25 लोगों के मारे जाने की खबर

शनिवार को कर्नाटक के मंड्या में एक बस वीसी नहर में गिर गई. हादसे में 25 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हैं. रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी है. जानकारीके मुताबिक मांड्या जिले में कावेरी नदी से निकलने वाली वीसी नहर में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर जा गिरी. जिले के पांडवपुरा तालुक के पास हुई इस घटना में लोगों को संभलने का समय नहीं मिला और सब डूबने लगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने इस घटना पर शोक किया है.

Read More

केजरीवाल ने लोगो से की अपील: सिग्नेचर ब्रिज पर तेज़ गति से वाहन ना चलायें

शुक्रवार को दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज से गिरकर दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगो से अपील की है. केजरीवाल ने अपील करते हुए कहा है कि “सिग्नेचर ब्रिज पर हो रहे हादसों से मैं बेहद चिंतित हूँ. सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली की शान है. मेरी सभी लोगों से अपील है, ख़ासकर युवाओं से, कि सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फ़ी लेते वक़्त सावधानी बरतें, और तेज़ गति से वाहन ना चलायें। आपकी ज़िन्दगी देश के लिए और आपके परिवार के लिए बेहद क़ीमती है” आपको बता…

Read More

आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुँचेंगे, रामनगरी हुई छावनी में तब्दील

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाया हुआ है. कल विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) धर्म संसद का आयोजन करेगी. इससे ठीक पहले आज महाराष्ट्र में सियासी वजूद रखने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दो दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचेंगे. वह अपनी अयोध्‍या यात्रा के दौरान 3 बजे साधु संतों से मिलेंगे. साथ ही 6 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्‍नी और बेटे आदित्य ठाकरे भी साथ रहेंगे. 25 नवंबर को वह सुबह 9 बजे राम जन्मभूमि…

Read More

कोलकाता में गन्दगी फैलाने पर आपको भरना पड़ सकता है एक लाख तक का जुर्माना

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकने या किसी तरह की गंदगी फैलाने पर लोगों को एक लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने इसके लिए जुर्माने की राशि को बढ़ाने संबंधी विधेयक पारित कर दिया है. कोलकाता नगर निगम (द्वितीय संशोधन) अधिनियम की धारा 338 में एक संशोधन के जरिये जुर्माने की राशि को बढ़ाया गया है. गुरुवार को इससे संबंधित विधेयक को विधानसभा में  पारित कर दिया गया. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब हाल ही में मुख्यमंत्री ममता…

Read More

ऑस्ट्रेलिया भारत के बीच खेला गया दूसरा टी20 मैच बारिश के कारण हुआ रद्द

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया दूसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. मेलबर्न के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे. बारिश रुकने के बाद डकवर्थ लुइस नियम अनुसार भारत को 19 ओवर में 137 रनों का लक्ष्य मिला। जैसे ही खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर उतरे तो बारिश ने फिर से मैच में खलल डाली और अंपायरों को खेल फिर से रोकना पड़ा. इसके बाद कहा जा रहा…

Read More

सिग्नेचर ब्रिज पर हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराकर दो युवकों की हुई मौत

शुक्रवार को दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज से गिरकर दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई. कहा जा रहा है कि दोनों शख्स केटीएम बाइक पर सवार थे और डिवाइडर से टकराकर पुल से नीचे गिर गए. मृतकों में एक का नाम डॉक्टर सत्या विजय शंकरन है जो 23 साल के थे और दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे थे. डॉक्टर सत्या विजय रांची के रहने वाले थे जबकि दूसरे मृतक का नाम चंद्रशेखर है जो दिल्ली के खानपुर के रहने वाले थे. यह दुर्घटना ब्रिज के…

Read More