आगरा: ताजमहल का दीदार अब महंगा हो गया है.खबर के मुताबिक आज से ताजमहल में टिकट दर की नई व्यवस्था लागू हो गई है. नई व्यवस्था के तहत अब 50 रुपये की जगह ताजमहल का दीदार करने के लिए देसी पर्यटकों को 250 रुपये चुकाने पड़ेंगे जबकि विदेशी नागरिकों को अब 1300 रुपये देने होंगे.भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा ताजमहल पर भीड़ प्रबंधन के लिए ये नई टिकट व्यवस्था लागू की गई है. हालांकि, अभी तक देसी पर्यटक 50 रुपये और विदेशी पर्यटक 1100 रुपये में ताजमहल का दीदार करते थे,…
Read MoreYear: 2018
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराकर पहला टेस्ट मैच जीता, जीत के साथ ही रचा इतिहास
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 31 रन से अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया को भारत की ओर से जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसकी दूसरी पारी 291 रनों पर समाप्त कर मेजबान टीम को 31 रनों से हरा दिया. भारत की इस जीत में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई है. दूसरी पारी में 323…
Read Moreजींद से सांसद दुष्यंत चौटाला ने किया “जननायक जनता पार्टी” के नाम का एलान
हरियाणा में आज एक नई पार्टी का उदय हुआ है. हरियाणा के जींद के पाण्डु पिंडरा के मैदान से सांसद दुष्यंत चौटाला ने हुंकार भरते हुए “जननायक जनता पार्टी” के नाम का एलान किया है. इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने कहा है “असुलो पर जब बात आये तो टकराना जरूरी है जिन्दा हो जिन्दा दिखाना जरूरी है”. साथ ही उन्होंने कहा है कि पार्टी का नाम इसलिए ऐसा रखा गया है कि जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों के साथ- जनता के साथ मिलकर एक पार्टी बनाने का काम करेंगे.…
Read Moreहरदोई पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में किये हथियार बरामद
हरदोई: उत्तर प्रदेश की हरदोई पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध हथियार समेत अवैध शस्त्र बरामद किये है. साथ ही इस मामले में पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस के मुताबिक काफी दिनों से इलाके में अवैध हथियार बनाने की शिकायत मिल रही थी. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया जिसके तहत फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. पुलिस इस मामले में फैक्ट्री से जुड़े और लोगो का…
Read Moreराम मंदिर मामला: रामलीला मैदान पर हुई VHP और RSS की धर्मसभा. जल्द कानून बनाए जाने की हुई मांग
दिल्ली: रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिंदु परिषद की धर्म सभा की गयी. विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ आरएसएस के सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. धर्मसभा में भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए, सभी की एक ही मांग है कि जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो. इस मौके पर भैय्याजी जोशी ने कहा कि ‘आज सत्ता के केंद्र में जो लोग हैं, हम उनसे भी अपील करते हैं कि…
Read More“विधायक आपके द्वार” के तहत रोशन नगर के लोगो से मिले कांग्रेस विधायक ललित नागर
फरीदाबाद से तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक ललित नागर आज “विधायक आपके द्वार” के तहत रोशन नगर पहुंचे. इस दौरान रोशन नगर के लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर विधायक ललित नागर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी विकास के नाम पर सिर्फ जुमलों से काम चला रही है. साथ ही लोगों को विकास के नाम पर ठग रही है. रोजगार के नाम पर लोगो की नौकरियां जा रही है जबकी बीजेपी रोजगार देने की बात…
Read More19वे सर्वजातीय विवाह सम्मेलन समारोह में शामिल हुए भूपिंदर सिंह हुड्डा, कहा वर्षों तक याद रहेगा यह सराहनीय काम
शनिवार को फरीदाबाद में महाराजा अग्रसेन समिति द्वारा 19वा सर्वजातीय विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हुए. साथ ही समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने की एवं स्वागत अध्यक्ष क्राउन समूह के उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता रहे. इस मौके पर भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सभी 81 जोड़ों को आशीर्वाद के तौर पर शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने कहा है कि एक पंडाल के नीचे एक साथ 81 लड़कियों का कन्यादान…
Read Moreव्यापारी ने खुद को गोलीमार की आत्महत्या, कनॉट प्लेस के एक व्यापारी से था पैसे का लेनदेन
शनिवार की सुबह फरीदाबाद के सैक्टर 10 में एक व्यापारी ने खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली. खबर के मुताबिक आत्महत्या के पीछे लाखो रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है. मृतक के भाई के मुताबिक़ 60 वर्षीय बिजनिसमैन ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने ही घर में खुद को गोली मार ली. उनका कहना है कि उनके बड़े भाई का माइनिंग से जुडी मशीनों का काम था और उनके भाई को दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक व्यपारी से 37 लाख रूपये लेने थे. कुछ दिन पहले उन्ही पैसो को लेने के लिए…
Read Moreरेप पीड़िता को कोर्ट में गवाही से रोकने के लिए आरोपियों ने किया पीड़िता पर जानलेवा हमला
शुक्रवार को फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के पंजाबी मोहल्ले में दिनदहाड़े नाबालिग रेप पीड़िता के ऊपर बलात्कार के आरोपियों ने जानलेवा तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोपियों ने लड़की के घर में घुसकर पीडिता का गला काटने की कोशिश की, मौके ए वारदात पर पीडिता की बहन के चिल्लाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. इस घटना में पीडिता को गले पर गंभीर चोट आई है जिसे आनन – फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां हालत को गंभीर देखते हुए पीडिता को दिल्ली रैफर कर…
Read Moreसर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक रंग दिया गया, जिसकी जरूरत नहीं थी: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा
29 सितंबर 2016 को LoC पार करके भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किया था जिसका बीजेपी ने पूरे जोर शोर से प्रचार-प्रसार भी किया था. अब उसी सर्जिकल स्ट्राइक पर एक बड़ा ब्यान आया है. पाकिस्तान के खिलाफ सेना के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर इस सियासी बयानबाजी के बाद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा है कि बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार करना ठीक नहीं है. ऑपरेशन को राजनीतिक रंग दिया गया, जिसकी जरूरत नहीं थी. जनरल हुड्डा इस दौरान नियंत्रण रेखा के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त उत्तरी सैन्य कमान…
Read More