साल 2020 पूरी दुनिया के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. कोरोना वायरस महामारी के चलते कई बिजनेस बंद हो चुके हैं और लाखों लोगों की नौकरियां गई हैं. कोविड-19 का प्रभाव खासतौर पर रेस्टोरेंट्स और सिनेमा हॉल्स में देखने को मिला है हालांकि अमेरिका में एक शख्स ने क्रिसमस को देखते हुए ऐसी टिप दे डाली जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. अमेरिका में मौजूद इटैलियन रेस्टोरेंट ‘एंथनी एट पैक्सॉन’ ने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक कस्टमर की बिल रसीद को देखा जा सकता है.…
Read MoreMonth: December 2020
स्मार्टफोन नहीं था तो क्लास के बहाने बुलाकर टीचर ने किया 5 लड़कियों से रेप
तेलंगाना में प्राइमरी स्कूल के एक 40 वर्षीय टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि टीचर क्लास 2, 3 और 4 क्लास में पढ़ने वाली छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए वह क्लासेज के बहाने इनको स्कूल में अकेले बुलाता था, क्योंकि ऑनलाइन क्लास के लिए इन छात्राओं के पास स्मार्टफोन नहीं थे. कैसे हुआ खुलासा? जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब एक छात्रा बीमार पड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस दौरान…
Read Moreकिसी को मत बताना कमलनाथ सरकार गिराने में मोदी जी का था रोल: कैलाश विजयवर्गीय
दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने एक बार फिर विवादित बयान देकर पार्टी को परेशानी में डाल दिया है. मीडिया में चली एक खबर की मुताबिक इंदौर में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कमलनाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की थी. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) का इसमें कोई रोल नहीं था.’ बता दें कि किसान आंदोलन और कृषि कानून पर छिड़ी बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी देश…
Read Moreहरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी, तीन दिन कड़ाके की सर्दी से राहत के कोई आसार नहीं
हरियाणा में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने 17 और 18 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 19 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद ही सर्दी का तीखापन कुछ कम हो सकता है। हरियाणा में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस कारण कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और शीत लहर का सितम रहेगा। दिन का तापमान गिरने…
Read Moreशादी से 8 घंटे पहले अपंग हो गई दुल्हन, दूल्हे ने स्ट्रेचर पर भरी मांग
प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके की रहने वाली आरती मौर्य की शादी नजदीक के ही गांव के अवधेश के साथ तय हुई थी. 8 दिसंबर को बारात आनी थी. दोनों ही घरों में शहनाइयां बज रही थीं. परिवार के सदस्य और दूसरे मेहमान तैयार हो रहे थे, तभी दोपहर एक बजे के करीब एक छोटे बच्चे को बचाने के चक्कर में दूल्हन आरती का पैर फिसल गया और वो छत से नीचे गिर गई. उसकी रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट गई. कमर और पैर समेत शरीर के दूसरे हिस्सों…
Read Moreहाय रे दिल्ली की सर्दी ! पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
दिल्ली। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से देश की राजधानी दिल्ली सहित अधिकतर मैदानी इलाकों में शीत लहर चल रही है और तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया जो इस सीजन का अबतक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह दिल्ली में रिज क्षेत्र में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के आयानगर में भी न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस…
Read Moreपुरानी गाड़ी को पेंट कर शोरूम वाले ने नया बताकर बेचा, शोरूम का लाइसेंस रद्द
कार खरीदना हर आम आदमी का सपना होता है. लोग भरोसा जताकर शोरूम में कार खरीदने पहुंचते हैं लेकिन सोचिए अगर शोरूम वाला आपको पुरानी कार को ही नई बताकर बेच दे तो आप ठगा हुआ महूसस करेंगे। मीडिया में चली एक खबर के मुताबिक असम की राजधानी गुवाहाटी के खानपारा इलाके में कुछ ऐसा ही हुआ. जहां परिवहन विभाग ने मारुति सुजुकी के एक डीलर के फ्रॉड को संज्ञान में लेते हुए उसका कारोबारी लाइसेंस रद्द कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति ने ग्राहकों के साथ डीलर की…
Read Moreयूपी में इसी महीने लग सकती है कोरोना की वैक्सीन! अफसरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
कोरोना वैक्सीन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. जगह-जगह सप्लाई चेन बनाने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियों पर भी कैंची चला दी गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवार कल्याण विभाग से महानिदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की दिसंबर और जनवरी की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. सरकार का दावा है कि अगर वैक्सीन को मंजूरी मिल गई तो यूपी में इसी महीने से इसे लगाना शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परिवार कल्याण विभाग…
Read Moreशादी में शराब का इंतजाम नहीं होने पर दूल्हे की उसके दोस्तों ने कर दी हत्या
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 28 साल के एक दूल्हे (Groom) को उसके दोस्तों (Friends) ने हत्या (Murder) कर दी है. यूपी पुलिस (UP Police) के मुताबिक जिले के पालीमुकीमपुर इलाके में शादी (Marriage) के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे के दोस्तों ने हत्या कर दी. दोस्तों ने दूल्हे की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह अपने शादी में दोस्तों के लिए शराब (Liquor) का इंतजाम नहीं कर पाया था. यूपी पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी दूल्हे के दोस्त गिरफ्तार…
Read MoreAir India ने सीनियर सिटिजन के लिए डिस्काउंट का किया ऐलान, जानें कैसे मिलेगी किराये में 50% छूट
दिल्ली. देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने सीनियर सिटिजंस को आकर्षित करने के लिए शानदार स्कीम शुरू की है. स्कीम के तहत अगर कोई सीनियर सिटिजन (Senior Citizens) एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करेंगे तो उन्हें बेसिक फेयर (Basic Fare) में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. एविएशन मिनिस्ट्री (Ministry of Civil Aviation) ने बताया कि एयर इंडिया की ये स्कीम देशभर में सभी रूट पर लागू रहेगी. वहीं, इसके लिए सीनियर सिटिजन पैसेंजर को कम से कम 3 दिन पहले टिकट बुक करानी होगी. सीनियर…
Read More