फरीदाबाद में 23 दिसंबर को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा के चलते जिले के उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षाओं के मद्देनजर जिला के सभी 95 परीक्षा केंद्रों में धारा 144 के सभी नियमों को पूर्णतया से लागू किया जाएगा. परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में यह आदेश लागू रहेंगे. इस दौरान परीक्षा केंद्रों के अंदर कोई भी व्यक्ति हथियार तथा अन्य किसी भी प्रकार का ऐसा सामान जो परीक्षा केंद्र में ले जाने पर प्रतिबंध है, वह नहीं ले जा सकता। परीक्षा केंद्रों के पास एक साथ लोग इकट्ठे नहीं हो सकते औरीक्षा केंद्रों के नजदीक फोटो स्टेट की दुकान में पूर्णतया बंद रहेंगी.
फरीदाबाद में 23 दिसंबर को धारा 144 लागू की गयी, क्या है वजह पढ़े पूरी खबर??
