आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के लालऊ गांव से 2 अज्ञात युवकों द्वारा 10वी क्लास की एक छात्रा को पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने का मामला सामने आया है.खबर के मुताबिक दोनों बदमाश बाइक पर आए थे. बदमाशों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जिस वक्त ये छात्रा स्कूल जा रही थी. गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक घटना की पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुँची पुलिस ने खाली पेट्रोल की बोतल और लाइटर बरामद किया है. पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है.
आगरा में दसवीं क्लास की छात्रा को जिन्दा जलाया, छात्रा की हालत गंभीर
