आज छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल ने शपथ ले ली है. इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, उनकी डिप्टी सचिन पायलट, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, पीएल पूनिया, फारुख अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. रविवार को भूपेश बघेल ने राजभवन जाकर सरकार गठन करने का दावा पेश किया था. छत्तीसगढ़ में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस ने यहां पर सरकार बनाई है. इसके इलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली.
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल ने ली शपथ..
