फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार होंगे. जिले के कमिश्नर रहे अमिताभ ढिल्लो का तबादला कर दिया गया है उन्हे हिसार रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है. इतना ही नहीं हिसार रेंज के मौजूदा आईजी संजय कुमार को फरीदाबाद की कमान सौपी गयी है. संजय कुमार और अमिताभ ढिल्लो दोनों ही 1997 बैच के आईपीएस अफसर है . कहा जा रहा है कि अमिताभ ढिल्लो का तबादला राजनैतिक कारणों से किया गया है. आपको बता दे कि नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पुलिस में रहते हुए कई अहम् पदों पर फरीदाबाद में कार्य किया है. संजय कुमार ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर के पद पर रहते हुए कई बड़े मामलो को सुलझाया था. बिहार से संबंध रखने वाले संजय कुमार इससे पहले रोहतक रेंज में आईजी, आईजी सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक आईजी का अतिरिक्त प्रभार के साथ कई जिलों में एसपी का पदभार संभाल चुके हैं.
फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार होंगे..अमिताभ ढिल्लो का हुआ तबादला
