भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित पारी में 17 ओवर में 158 रन बनाए जिसके बाद टीम इंडिया को 174 रनों का लक्ष्य मिला,लेकिन टीम इंडिया 17 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 ही बना सकी. आखिरी ओवर में टीम इंडिया के दो विकेट गिरे. जिसके वजह से…
Read MoreMonth: November 2018
महाराष्ट्र में सरकार के खिलाफ किसानो ने खोला मोर्चा, हज़ारो की तादाद में किसान पहुँच रहे है मुंबई
महाराष्ट्र में अपनी मांगों को लेकर किसान संगठनों ने एक बार फिर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सूखे के लिये मुआवजे और आदिवासियों को वन्य अधिकार सौंपे जाने की मांग को लेकर हजारों किसान एवं आदिवासियों ने बुधवार को ठाणे से मुंबई तक दो दिवसीय मार्च शुरू किया. किसान-आदिवासी लोक संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों किसान ठाणे पहुँचे. किसानों का यह मार्च मुंबई के आजाद मैदान की ओर कूच कर रहा है. सभी किसान वहां पहुंचकर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. मैगसेसे पुरस्कार…
Read Moreपाकिस्तान को अमेरिका ने दिया झटका, पाक को दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोकी
पाकिस्तान को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है। चीन से बढ़ती नज़दीकियों और आतंकवाद पर लगाम न लगाने के चलते अमेरिका ने पाकिस्तान का दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की मदद को रोक दिया है. खबरों के मुताबिक मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रॉब मैनिंग ने ईमेल के जरिए भेजे गए सवालों के जवाब में कहा, ‘‘पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी गई है.’’ इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी गई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते रविवार को…
Read Moreमुख्यमंत्री पर हमले को “आप” ने दिया बीजेपी की साज़िश करार, आज आप करेगी बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर फेंकने के मामले में राजनीति तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने इस घटना को बीजेपी की साजिश करार दिया है. आज चार बजे आम आदमी पार्टी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी. कल हमले के बाद आम आदमी पार्टी ने जहां दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए थे तो वहीं बीजेपी ने शक जताया था कि हो सकता है केजरीवाल ने हमला खुद करवाया हो. वही मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक आरोपी बार बार अपने ब्यान बदल रहा है .पुलिस…
Read Moreआज खेला जायेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच, दोपहर 1.20 मिनट पर होगा शुरू….
आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 मैच गाबा, ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. मैच को आप भारतीय समयानुसार दिन में दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से टीवी और ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं. टी-20 मैच आप सोनी पिक्चर नेटवर्क (सोनी सिक्स, सोनी टेन) के साथ एसपीएनआई पर देख सकते हैं. आपको बता दे कि भारत की टीम तकरीबन दो महीने की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी. जिसकी शुरुआत टी-20 सीरीज के साथ हो रही है. हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि टी-20 में सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही ऑस्ट्रेलिया से…
Read Moreफरीदाबाद में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का हुआ खुलासा, वारदात से पहले आरोपी काली माता के मंत्रों का 108 बार जाप करता था
फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 ने देशभर में 7 मर्डर करने वाले गिरोह को पकड़ा है, पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियो के पास से दो पिस्टल एक चाकू एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. आरोपियों पर कई राज्यों में चोरी एवं लूट के भी सैकड़ों मामले दर्ज़ हैं. पुलिस के मुताबिक बीते 29-04-2018 को सेक्टर 24 इंडस्ट्रियल एरिया फरीदाबाद में लगभग 25 वर्षीय युवक की आरोपी जगतार और उसके साथी जहांगीर निवासी दिल्ली ने मिलकर लोहे की रॉड से…
Read Moreमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला, दिल्ली सचिवालय में मिर्च पाउडर फेंका गया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दिल्ली सचिवालय में मिर्च पाउडर फेंका गया है, दिल्ली पुलिस ने मिर्च पाउडर फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. उसे आईपी एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. शख्स का नाम अनिल शर्मा बताया जा रहा है और वह दिल्ली के नारायणा का रहने वाला है. हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं पाई है कि केजरीवाल पर यह मिर्ची पाउडर किस शख्स ने और क्यों फेंका. बता दें कि इससे पहले भी सीएम केजरीवाल के साथ इस तरह की…
Read Moreकेंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. सुषमा ने इंदौर में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन अगर पार्टी फैसला करती है तो वह इस पर विचार करेंगी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह यह फैसला ले रही हैं. गौरतलब है कि सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से ही लोकसभा सांसद हैं, वह पिछले काफी लंबे समय से अस्वस्थ हैं. अभी दो साल पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था. अम्बाला छावनी में जन्मीं…
Read MoreBCCI ने जारी की पहले मैच के लिए इंडिया की 12 खिलाड़ियों की सूची, पहला टी20 मैच कल दोपहर 1.20 बजे होगा शुरू
बुधवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज शुरू हो रही है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले मैच के लिए मंगलवार को अपने 12 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. इससे उसकी प्लेइंग इलेवन की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. पहला टी20 मैच बुधवार दोपहर 1.20 बजे (भारतीय समय) शुरू होगा. टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल. इन्हें नहीं मिला मौका:…
Read MoreCBI VS CBI विवाद: रिपोर्ट लीक होने पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 29 नवंबर तक टाली
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में अफसरों के विवाद के मामले में सुनवाई 29 नवंबर तक टाल दी. सीवीसी की रिपोर्ट पर सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के जवाब के कुछ अंश मीडिया में लीक होने पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने नाराजगी जताई. वर्मा ने सोमवार को अपना जवाब एक सीलबंद लिफाफे में न्यायालय के सेक्रेटरी जनरल को सौंपा था. प्रधान न्यायाधीश रंगन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ की पीठ ने वर्मा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ…
Read More