भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित पारी में 17 ओवर में 158 रन बनाए जिसके बाद टीम इंडिया को 174 रनों का लक्ष्य मिला,लेकिन टीम इंडिया 17 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 ही बना सकी. आखिरी ओवर में टीम इंडिया के दो विकेट गिरे. जिसके वजह से आखिरी 6 गेंदों में वह जरूरत के 11 रन नहीं बना सकी. भारत ने 169/7 (17 ओवर) रन बनाये . भारत की तरफ से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 42 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली. आखिर के ओवरों में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की और दोनों ने भारत को मैच में बनाए रखा। कार्तिक ने 13 गेंदों में (30) और पंत ने (20) रनों की पारी खेली.
Ind Vs Aus T20 सीरीज़ : ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पहले मैच में 4 रन से हराया
