महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. उनकी यह मुलाकात राज्य में विधानसभा चुनाव खत्म होने और महायुति गठबंधन के सत्ता में आने के कुछ दिनों के बाद हुई. माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान सीनियर पवार ने पीएम मोदी को नई दिल्ली में होने वाले मराठी साहित्य सम्मेलन का न्योता दिया है. दिल्ली में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन होने जा रहा है. ऐसे में पवार ने मराठी साहित्य सम्मेलन…
Read MoreMonth: December 2024
जयमाला पहनाई, सिंदूर लगाया फिर 7 फेरों से पहले अचानक दूल्हा मंडप पर गिरा… दुल्हनिया बोली- शादी कैंसिल
झारखंड के देवघर में ठंड के कारण एक शादी टूट गई. हैरान हो गए ने आप भी यह सुनकर? जी हां, ये सच है. यहां एक शादी में दूल्हे को इतनी ठंड लगी कि वो गश खाकर मंडप के पास गिर गया. जब होश आया तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन से मिन्नत करता रहा कि वो शादी न तोड़े. दुल्हन नहीं मानी और निराश होकर दूल्हे को बैरंग बारात वापस ले जानी पड़ी. मामला मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के घोरमारा गांव का है.…
Read Moreपहले वक्फ बिल और अब वन नेशन वन इलेक्शन…मोदी सरकार क्यों पकड़ रही JPC रूट
देश में चुनाव सुधार की दिशा में मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मोदी सरकार ने संसद में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ यानी एक देश एक चुनाव से जुड़े विधेयक को पेश किया. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024’लोकसभा में पेश किया, जिसका कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने बिल में खामियां गिनाते हुए इसे संविधान के संघीय ढांचे के खिलाफ बताया है. इसके बाद अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक पर व्यापक विचार-विमर्श के खातिर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने का प्रस्ताव…
Read Moreचुनाव लड़ रहे हो, लेकिन दूल्हा कौन है? CM फेस को लेकर अरविंद केजरीवाल का BJP पर तंज
दिल्ली विधानसभा चुनाव करीब आ गया है. लिहाजा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर हमले का कोई मौका चूक नहीं रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी का दिल्ली में सीएम फेस ना होने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी के पास ना कोई मुद्दा नहीं है और ना ही कोई टीम है. पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव लड़ रही है लेकिन उनका दूल्हा कौन है ? ये किसी को नहीं पता. केजरीवाल ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आम आदमी पार्टी…
Read Moreदिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 450 पार, कंस्ट्रक्शन वर्क पर रहेगी रोक
दिल्ली की हवा में एक बार फिर से जहर घुल गया है, जहां का AQI बहुत खराब श्रेणी में 450 के पार पहुंच गया है. मंगलवार यानी आज दिल्ली का AQI 418 है. सोमवार रात से ही दिल्ली में प्रदूषण से हालात बहुत ज्यादा बिगड़ने लगे और हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई. इसी वजह से दिल्ली में एक बार फिर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP-4 लागू कर दिया गया है. दिल्ली के 29 इलाके रेड जोन में हैं, जहां पर 400 के पार AQI है. इनमें अलीपुर…
Read More200 से 450 AQI… दो दिन में दिल्ली की हवा में कैसे घुल गया इतना जहर?
दिल्ली में अचानक प्रदूषण बढ़ गया और दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो गई. दिल्ली का AQI जहां शनिवार को सुधार के साथ 204 दर्ज किया गया था. वहीं दो ही दिन बाद सोमवार को अचानक से ये 450 के पार पहुंच गया. एक तरफ ठंड और और दूसरी तरफ प्रदूषण ने दिल्ली पर डबल अटैक किया है. दिल्ली के कई इलाकों का AQI 450 के पार पहुंच गया है. लेकिन सवाल ये है कि दिल्ली में अचानक से AQI 450 के पार कैसे पहुंच गया. दो दिन में…
Read MoreInsta पर पांच लाख फॉलोअर, नहर में बना रहा था अश्लील Reel; 5 अरेस्ट
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की चाहत में आजकल युवा जानलेवा स्टंट के साथ-साथ अश्लील कंटेंट तैयार कर समाज को गलत संदेश देते दिख रहे हैं. ऐसे लोगों को मर्यादा का पाठ पढ़ाने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार एसएसपी के निर्देशन में कड़ी कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी के निर्देश में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के तहत उत्तराखंड की कलियर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 2 युवतियों सहित कुल 5 लोगों को हिरासत लेकर मर्यादा का पाठ पढ़ाया गया कलियर पुलिस को हरिद्वार के गंगनहर में कुछ युवक युवतियों…
Read Moreसमाज में गलत होने की भावना तेजी से फैल रही… ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत विकास परिषद के विकलांग केंद्र के समापन समारोह में कहा कि हर एक शख्स को अहंकार से बचना चाहिए. अगर वो इससे दूर नहीं रहता है तो किसी भी बड़ी मुसीबत में पड़ सकता है. इस बात को समझाने के लिए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रामकृष्ण परमहंस की के विचार का जिक्र किया. उन्होंने ‘पका हुआ मैं’ और ‘कच्चा मैं’ यानी परिपक्व (अनुभवी) और अपरिपक्व( अनुभवहीन) मैं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि विश्व में हर शख्स के पास…
Read Moreराजस्थान ही नहीं मध्य प्रदेश की भी बुझेगी प्यास, पीएम मोदी आज जयपुर से देंगे विकास की सौगात
राजस्थान की भजनलाल सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जयपुर से विकास की सौगात देंगे. पीएम मोदी एक सप्ताह में दूसरी बार जयपुर के दौरे पर आ रहे हैं. 9 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन किया था और अब एक लाख करोड़ रुपए की योजना की सौगात देंगे. पीएम मोदी ईआरसीपी योजना का उद्घाटन और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिसके जरिए सूबे के 21 जिलों में जल संकट से निजात मिलेगी. ऐसे में ईआरसीपी योजना का…
Read Moreनई नवेली दुल्हन निकली लुटेरी, सुहागरात पर दूल्हे को पिलाया नशीला दूध; फिर 12 लाख के गहने लेकर फरार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक लुटेरी दुल्हन ने सुहागरात से ठीक पहले दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया है. वारदात 14 दिसंबर की रात नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलवारा का है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आरोपी दुल्हन की शादी 13 दिसंबर को ही हुई थी. पुलिस के मुताबिक कुलवारा गांव के रहने वाले राजदीप की शादी नैगुवां निवासी सुकन पाठक ने उत्तर प्रदेश के चरखारी में रहने वाली खुशी…
Read More