अचानक क्यों बंद हो गई प्रेमानंद महाराज की रात में निकलने वाली यात्रा? सामने आई वजह

मथुरा के वृंदावन में हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु तीर्थ नगरी आते हैं और यहां पर दिन में भगवान के मंदिरों के दर्शन कर रात में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए रुकते हैं, लेकिन अब प्रेमानंद महाराज भक्तों को दर्शन नहीं देंगे. इसके सबसे बड़ा कारण उन्होंने खुद बताया है. इस बात के सामने आने के बाद ही प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आने वाले भक्तों के चेहरे मायूस हो गए हैं. प्रेमानंद महाराज रात 2:00 बजे अपनी पदयात्रा की शुरुआत करते थे, जिसमें हजारों की संख्या…

Read More

पत्नी गई मायके तो खिल उठा ऑटो ड्राइवर का चेहरा, खुशी में बांट डाले

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, यहां एक ऑटो ड्राइवर अपनी पत्नी के मायके जाने से इतना खुश हुआ कि वह लोगों को बिस्किट बांटने लगा. यहां तक की उसने अपने ऑटो में एक पेपर भी चिपकाया, जिस पर उसने लिखा हुआ था, “Wife went to her parent home, I am happy” यानी मैं बहुत खुश हूं. क्योंकि मेरी पत्नी अपने माता-पिता के घर चली गई है. ऑटो ड्राइवर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिस्किट बांट रहा है. उसने…

Read More

प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत ! अब भक्त नहीं कर पाएंगे दर्शन

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अब सुबह 2 बजे पदयात्रा करते हुए भक्तों को दर्शन देते हुए नजर नहीं आएंगे. खराब स्वास्थ्य के कारण उनकी पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की बात सामने आ रही है. इंस्टाग्राम पर प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने आधिकारिक अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है. प्रेमानंद महाराज की पिछले महीने तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ, तो संत प्रेमानंद महाराज ने दोबारा पदयात्रा शुरू की थी. हालांकि अब…

Read More

यूपी में नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, अब एक ही दुकान पर मिलेंगी देसी-विदेशी शराब

UP Excise Policy: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। नई नीति के तहत अब राज्य में ई-लॉटरी के जरिए ही शराब की सभी दुकानों का व्यवस्थापन किया जाएगा। प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बुधवार शाम हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी देते हुए गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। एक आवेदक को नहीं मिलेंगी 2 से…

Read More

करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, 28 ऐप्स में मिला SparkCat नाम का वायरस

अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अगर आप सोच रहे हैं कि आपके पास आईफोन है तो वह वायरस से पूरी तरह से सुरक्षित है तो इस बार ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस समय एक नया वायरस स्मार्टफोन को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। यह मैलवेयर एंड्रॉयड और iOS दोनों ही तरह के डिवाइसेस को अपना निशाना बना रहा है। इसलिए आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। Kaspersky की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय कई सारे ऐप्स में एक…

Read More

राजस्थान में 3 सड़क हादसों में 5 लोगों ने गंवाई जान, मृतकों में सगे भाई-बहन भी शामिल

जयपुर: राजस्थान के दौसा और जयपुर जिले में 3 अलग-अलग सड़क हादसों में भाई-बहन समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इन सड़क हादसों में 25 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दौसा के बालाहेड़ी थानाक्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार 2 सगे भाई-बहन की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि पाटोली गांव के…

Read More

क्लासरूम में ही लेडी प्रोफेसर ने छात्र से रचा ली थी शादी, मचा बवाल तो कही ये बात…

पश्चिम बंगाल की एक यूनिवर्सिटी में अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यूनिवर्सिटी की एक वरिष्ठ महिला प्रोफेसर ने क्लासरूम में एक छात्र से ही शादी रचा ली और विधिवत हुई इस शादी का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे जमकर विवाद हुआ और इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई। कमेटी ने घटना को सही बताया इसके बाद प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय के साथ अपने संबंध जारी रखने में असमर्थता का हवाला देते हुए इस्तीफा देने की पेशकश की है।…

Read More

PM मोदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, गंगा पूजन किया, एक झलक पाने के लिए खड़े रहे लोग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में पहुंच गए हैं। उन्होंने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भगवा रंग का वस्त्र पहने मोदी ने स्नान करने के बाद गंगा को प्रणाम करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। उन्होंने संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना की। पीएम मोदी प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरे फिर वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए डीपीएस स्कूल के ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद अरैल घाट से नाव से पीएम संगम नोज पर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके…

Read More

नोएडा के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, भागते-भागते पहुंचे बच्चों के पेरेंट्स

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में कई नामचीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। ई-मेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है। स्कूल से बच्चों के पेरेंट्स को इमरजेंसी कॉल किया गया है और सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हालात संभालने में जुटी है। 1 महीने पहले रात 12 बजे आया था स्कूल में मेलइससे पहले दिसंबर, 2024 को भी नोएडा…

Read More

पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को कुचला, दोनों की मौत

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा हाईवे कट के समीप मंगलवार को पिकअप ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक का वरछा कार्यक्रम बुधवार को होना था, जिसके लिए वह अपनी बहन की विदाई कराकर चचेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रहा था। ये है मामलारामपुर बंतरा निवासी रजनीश (24) का पांच फरवरी को वरक्षा था। इसके लिए वह अपनी बहन साधना (28) की विदाई कराने के लिए अपने चचेरे भाई तेज…

Read More