‘अभी बोल रहा था… अब बोल नहीं रहा, हम लखनऊ ले जाएंगे तो देखना बोलने लगेगा…’ यह एक अभागी मां की उम्मीद है, अपने सीने से बेजान बेटे को चिपकाए वो तड़प-तड़पकर बस यही आस लगा रही है. उसका बेटा अभी उठ जाएगा, उससे बात करेगा. लेकिन उसे नहीं मालूम उसके जिगर का टुकड़ा जिंदगी भर के लिए खामोश हो गया है. उत्तर प्रदेश के बस्ती में पुलिस की क्रूरता ने एक मां से उसके बेटे को छीन लिया. उसे इतना पीटा कि उसकी जान चली गई. शायद जान बच…
Read MoreMonth: March 2025
12 कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, देर रात तक यूथ कांग्रेस ने किया विरोध
ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने 12 कांग्रेस विधायकों को अनुशासनहीनता, अध्यक्ष का अनादर करने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया, क्योंकि वे विधानसभा के वेल में विरोध कर रहे थे. जिसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भुवनेश्वर में कांग्रेस भवन के सामने इस मुद्दे के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास, ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने दावा किया कि उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने और निलंबित विधायकों से…
Read Moreदेशी कट्टा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने देशी कट्टा सहित आरोपी अमन खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने आरोपी अमन खान (21) वासी तिगांव फरीदाबाद को सेक्टर-37 पैट्रोल पम्प के पास से काबू किया है। आरोपी से मौका पर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा फरीदाबाद में…
Read Moreटेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद- आजकल साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामलें में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आरोपी विष्णु बेनुवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि थाना साइबर बल्लभगढ में चावला कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि व्हाट्सएप पर उसने डेटा ड्राइव डिजिटल कंपनी नामक एक समूह देखा। जिसमें उसे टाइम्स ऑफ इंडिया और स्टार स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया को रेटिंग देने की बात…
Read MoreIPO में निवेश के नाम पर धोखाधडी के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद- साइबर ठगों ने तकनीकी का गलत प्रयोग करके लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसे ही एक मामला में IPO में निवेश के नाम पर धोखाधडी के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने आरोपी दीपक व प्रशांत को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना NIT में सेक्टर-43, फरीदाबाद में रहने वाली महिला ने शिकायत दी, जिस आरोप लगाया कि वह शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए फोन पर कुछ सर्च कर रही थी। जिसके बाद उसके पास…
Read Moreझुठे सप्लॉयर बन व्यवसायी के साथ ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 5 आरोपियों को किया काबू
फरीदाबाद- तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामला में झुठे सप्लॉयर बन व्यवसायी के साथ ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-16 फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि वो A4 साइज के…
Read Moreदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी ये रोड, मसूरी तक पहुंचना हो जाएगा और आसान!
दिल्ली एनसीआर और नोएडा के लाखों लोगों के लिए देहरादून और मसूरी जाने का सफर आसान होने वाला है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHRC) दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे को नोएडा और ग्रेटर नोएडा से लिंक करने तैयारी में है. इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. एनएचएआई, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए डीपीआर का निर्माण कराएगा. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को जल्द ही एनएचएआई की एक तरफ से एक शानदार तोड़फा मिलने वाला है. अब इन जगहों पर रहने…
Read Moreतेज हवाएं-बादलों का डेरा, दिल्ली में 2 दिन बाद गिरेगा पारा, पहाड़ों पर आंधी-बारिश… इन 10 राज्यों का क्या है हाल?
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है. तापमान में बढ़ोतरी के साथ आसमान से आग बरसना शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज और कल यानी मंगलवार-बुधवार को अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. आसमान साफ रहेगा और तेज धूप पड़ेगी. इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और 27 मार्च से तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मार्च महीने के जाते-जाते भीषण गर्मी…
Read More27 साल बाद आज BJP सरकार पेश करेगी दिल्ली का बजट, जानिए क्या होगा खास
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत दिल्ली सरकार विधानसभा में आज (मंगलवार) अपना पहला बजट पेश करेगी. इसमें यमुना नदी की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने जैसे चुनावी वादों को लागू करने के लिए फंड का प्रावधान किया जाएगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले ‘विकसित दिल्ली’ की ‘मिठास’ के प्रतीक के रूप में ‘खीर’ समारोह का आयोजन किया. सरकारी सूत्रों ने बताया कि विधानसभा में पेश होने वाला 2025-26 का बजट 80,000 करोड़ रुपए के आंकड़े को…
Read Moreजम्मू-कश्मीर PoK के बिना अधूरा… राजनाथ सिंह ने बताया सीमा पार क्या हो रही साजिश?
देश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बिना पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) के अधूरा है और वहां के लोगों के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया जाता है. जम्मू के बाहरी इलाके अखनूर में सेना की ओर से आयोजित पूर्व सैनिक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि PoK की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया जा रहा है, जहां आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं और सीमा से सटे इलाकों में लॉन्च पैड बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय सरकार…
Read More