महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य में हिंदी भाषा को थोपे जाने संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि मराठी भाषा अनिवार्य बनी रहेगी. विपक्षी दलों, खासकर शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत त्रिभाषा फार्मूले को लागू करने की मंजूरी दिए जाने के बाद महाराष्ट्र में हिंदी थोपी जा रही है. पुणे में भंडारकर शोध संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम फडणवीस ने कहा कि यह…
Read MoreMonth: April 2025
डीजे गाड़ी ने दूल्हे के जीजा सहित दो को रौंदा, मातम में बदला शादी का जश्न; कटिहार में दिल दहलाने वाला हादसा
बिहार के कटिहार में डीजे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इस हादसे में करीब 5 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान पूर्णिया जिला के चंपानगर मसूरिया के रहने वाले जगन ऋषि और अर्जुन ऋषि के रूप में हुई हैं. घटना के संबंध में मृतक जगन…
Read Moreकहीं लू तो कहीं बारिश लाएगी आफत… दिल्ली-UP से लेकर पहाड़ों तक कैसा रहेगा मौसम?
देश के मौसम में बदलाव आया है. मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चल रही है, विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, यूपी और गुजरात में. पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होगी. बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी का अनुमान है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए येलो और रेड अलर्ट जारी किया है. सोमवार दिल्ली का तापमान अधिकतम तापमान 40-42 और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री रह सकता है. आंशिक रूप से बादल आसमान…
Read Moreसब सिंह भाई लोग…अखिलेश का CM योगी पर निशाना, ट्रांसफर-पोस्टिंग में पक्षपात का आरोप
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को राज्य की योगी सरकार पर अधिकारियों के तबादले और तैनाती में भेदभाव करने का आरोप लगाया. सपा प्रमुख ने कहा कि आगरा में, पुलिस थानों में कुल 48 एसएचओ (थानेदार) तैनात हैं, जिनमें पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) 15 हैं, बाकी सब सिंह भाई लोग (राजपूत समुदाय के लोग) हैं. वहीं, मैनपुरी में कुल 15 थानाध्यक्षों में पीडीए तीन और सिंह भाई लोग 10 हैं. इसी तरह, चित्रकूट में कुल 10 थानेदारों में पीडीए के…
Read Moreफरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 159 ग्राम चरस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद- जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध, मकसूद अहमद द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने दो आरोपी आयुष व स्वर्गय को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 अप्रैल को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आयुष कश्यप वासी कालका जी, नई दिल्ली…
Read Moreऑनलाइन ऑर्डर की पेमेंट करवाकर ठगी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में साइबर थाना सेंट्रल की टीम में कार्रवाही करते हुए ऑनलाइन ऑर्डर की पेमेंट कराकर ठगी करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रैंडस कॉलोनी फरीदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसने फ्लिपकार्ट से एक फोन ऑर्डर किया था। जिस दिन फोन डिलीवर होने वाला था उस दिन उसके पास कॉल आया कि…
Read Moreमोबाइल फोन की दुकान का शटर काटकर चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने की कार्रवाई
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के दिशा निर्देश के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने जवाहर कॉलोनी में दुकान का शटर काटकर मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिमांशु रस्तोगी वासी सेक्टर 22 फरीदाबाद ने थाना सारन में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान है। 11/12 फरवरी की रात को कोई नामालूम…
Read Moreनशा तस्कर को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार, 4.09 ग्राम स्मैक बरामद
फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त क्राइम मकसूद अहमद द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी मनोज को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी मनोज वासी विनय नगर, फरीदाबाद को प्रिंस वाटिका, दुर्गा बिल्डर, फरीदाबाद के पास से काबू किया है। आरोपी से मौके पर 4.09 ग्राम स्मैक बरामद की गई…
Read Moreसामुदायिक पुलिसिंग टीम फरीदाबाद द्वारा बीपीटीपी चौक पर “पुलिस की पाठशाला”
सामुदायिक पुलिसिंग टीम फरीदाबाद द्वारा बीपीटीपी चौक पर “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन कर वाहन चालकों को किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर बीपीटीपी चौक पर “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम के अंतर्गत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर लोगों को निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया: यातायात सिग्नल पर स्टॉप लाइन से पहले रुकने की आवश्यकता। गाड़ी चलाते समय…
Read Moreवाहन चोरी के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी को किया काबू, ऑटो बरामद
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के दिशा निर्देश के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी विकाश(22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जगबीर वासी रामनगर कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 20 जनवरी की रात के समय उसके घर के बाहर खड़े ऑटो को कोई…
Read More