नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona India Update) के 1.20 लाख नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में कोरोना की चपेट में आए 3,380 संक्रमित मरीजों (Corona India Deaths) ने अपनी जान गंवाई है. राहत की बात यह है कि कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या रोजाना घटती जा रही है. 8 अप्रैल के बाद से से आज सबसे कम नए मामले सामने आए हैं. आज आए नए मामलों को लेकर अब तक कुल हुए संक्रमित लोंगो की संख्या बढ़कर 2,86,94,879 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी 15,55,248 कोरोना संक्रमित मरीज (Corona Active Cases) इलाज करा रहे हैं.वहीं बीते 24 घंटों में 1,97,894 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं. देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में 36,50,080 लोगों ने टीका लगवाया है. इन आंकड़ों के साथ ही देश में कुल टीकाकरण कराने वालों की संख्या 22,78,60,317 पर पहुंच गई है.वहीं बीते 24 घंटों में 20,84,421 लोगों ने कोरोना का लक्षण दिखने पर अपनी जांच कराई है. देश में बीत 24 घंटों में मिले आंकड़ों के मुताबिक कोरोना की सकारात्मकता दर 5.78 प्रतिशत है. लगातार 12वें दिन भारत में सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है.
Related posts
-
सत्येंद्र जैन पर लगे सारे आरोप झूठे, केजरीवाल बोले- समय के साथ सामने आएगी सबकी सच्चाई
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई से क्लीन चिट... -
अभी बारिश से राहत नहीं… दिल्ली में 5 दिन का अलर्ट, UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर जारी है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है.... -
राजनाथ सिंह को छोड़कर यूपी से सबके होर्डिंग हटा दिए जाएंगे: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. सपा प्रमुख ने कहा,...
