हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म की ग्रांट को लगभग दो गुना करने का फैसला लिया है. जिसके तहत सरकारी स्कूल में पढ़ रहे लगभग 14 लाख 61,000 बच्चों को लाभ पहुँचेगा. आपको बता दी कि पहले पहली कक्षा से 8वीं कक्षा तक 400 रुपये प्रति विद्यार्थी यूनिफॉर्म के लिए पैसा दिया जाता था. लेकिन अब मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद से ही अब पहली कक्षा से लेकर 5वीं कक्षा तक 800 रुपये और 6वीं कक्षा से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 1,000 रुपये ग्रांट के रूप में मिलेंगे.

