गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में एक युवक ने उनके ऊपर चप्पल फेंकने की कोशिश की. कहा जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बापू सभागार में हुए जेडीयू छात्र समागम का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जगह पर बैठे ही थे कि एक युवक ने मुख्यमंत्री की ओर चप्पल उछाल दी, जो मंच से काफी दूर गिरी. मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकने वाले युवक चंदन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. युवक का कहना है कि वह आरक्षण का विरोधी है और अगड़ी जाति के लोगों के लिए भी आरक्षण की मांग करता है. उसका कहना है कि उसे आरक्षण के कारण ही नौकरी नहीं मिल पा रही है और वह इसी वजह से बेरोज़गार है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक कार्यक्रम में एक युवक ने फेंकी चप्पल, युवक हुआ गिरफ़्तार
