1 पिस्टल, 2 मैगजीन व एक कारतूस उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में आरोपी अजय(24) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 फरवरी को धीरज वासी भनकपुर को एक पिस्तौल, 2 मैगजीन व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया था, जिस संबंध में थाना बीपीटीपी में मामला दर्ज किया गया, आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि वह इस अवैध असला को अजय वासी झाझरु से लाया था।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए 27 मार्च को आरोपी अजय(24) वासी झाझरु सेक्टर-58 फरीदाबाद को झाझरु से गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने धीरज वासी भनकपुर को एक पिस्तौल ,2 मैगजीन व एक कारतूस एक लाख रुपए में बेचा था। आरोपी अजय को पूछताछ के लिए 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

Leave a Comment