हरियाणा कांग्रेस के विधायक को ईडी ने किया गिरफ्तार, धन शोधन मामले में हुई है गिरफ्तारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के विधायक सुरेंद्र पंवार को ‘‘अवैध’’ खनन से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पंवार (55) को गुरुग्राम से शनिवार तड़के हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि विधायक को अंबाला में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां केंद्रीय एजेंसी उन्हें हिरासत में भेजने का अनुरोध करेगी। एजेंसी ने राज्य के यमुनानगर क्षेत्र में ‘‘बड़े पैमाने पर अवैध खनन’’ के आरोप…

Read More