स्टॉक मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर 20260830/-रू रुपये की साइबर ठगी के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- आजकल साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर ठगी करने के मामलें में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी जीसान आलम व नदीम हसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-88 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास फेसबुक पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के लिए लिंक आया था लिंक पर क्लिक करने पर उसको एक वाट्सअप ग्रुप में…

Read More

देसी कट्टा सहित आरोपी को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त, अपराध मकसूद अहमद के दिशा निर्देश पर अपराध शाखाओं द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने सागर वासी पटेल नगर सेक्टर 4 बल्लभगढ़ को अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया है । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सागर, जिसके पास अवैध हथियार है, सूचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा की टीम…

Read More

अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में 3 आरोपी राउंडअप, पूछताछ जारी….

फरीदाबाद: 27 मार्च को अग्रवाल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या करने पर मृतक के पिता संतोष कुमार वासी गर्ग कॉलोनी पार्ट 2 बल्लबगढ़ ने थाना शहर बल्लबगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका लड़का अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। 27 मार्च को दिन के समय हिमांशु और उसके साथ 10/12 लड़के आये और उसके लड़के पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इसी दौरान हिमांशु ने उसके लड़के रितेश की छाती में चाकू मार दिया, जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो…

Read More

ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिखा ठगी के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद-आजकल के तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला में ट्रेडिंग के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने 5 आरोपी आकाश, अंकित, प्रदीप, डोनाल्ड बेंजामिन , साहिल गुप्ता को कानपुर व 2 आरोपी प्रताप सिंह व मनमीत को दिल्ली से…

Read More

टेलीग्राम टास्क के नाम पर 7.97 लाख रुपए फ्रॉड मामले में पांचवें आरोपी को साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा शहर में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस के द्वारा लगातार साइबर जागरुकता कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक तो किया ही जा रहा है, साथ ही साइबर ठगों पर प्रहार करते हुए उनको गिरफ्तार भी किया जा रहा है, इसी क्रम में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने साइबर फ्रॉड के मामले में पांचवें आरोपी सुजल को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ में…

Read More

Cash earn points के जरिए क्रेडिट कार्ड का बिल कम करवाने का झांसा देकर ठगी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर ठगों पर कार्रवाई की जा रही है। कैश अर्न पॉइंट्स दिलाकर क्रेडिट कार्ड का बिल कम करने के नाम पर ठगी करने के एक मामले में कार्यवाही करते हुए साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम ने आरोपी सौरभ मांझी(25) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लबगढ़ में सैक्टर-65 फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नंबर से फोन व वाट्सअप कॉल आया, जिसमें ठगो द्वारा कैश अर्न प्वाइंट…

Read More

ठगों को खाता देने वाला आरोपी गिरफतार, खाते में आए थे ठगी के 2,14,257 रुपए

फरीदाबाद: साइबर ठगों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है, फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से आमजन को साइबर फ्रॉड बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर साइबर ठगों पर लगातार कार्यवाही की जा रहा है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम ने ठगों को खाता देने के मामले में एक खाताधारक सुखदेव को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने…

Read More

फरीदाबाद पुलिस के 3 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर व 3 हेड कांस्टेबल हुए सेवानिवृत

फरीदाबाद:- फरीदाबाद पुलिस परिवार के 8 सदस्य आज 28 मार्च को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए है। जिनका विदाई समारोह कार्यक्रम, कार्यालय पुलिस आयुक्त, सेक्टर 21 C में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपना 35 वर्ष से भी अधिक समय पुलिस विभाग को दिया। इस दौरान उनका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा रहा तथा पुलिस विभाग में रहकर आमजन की…

Read More

वाहन चोरी के मामले में आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

वाहन चोरी के मामले में आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद,पूछताछ में एक और मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त क्राइम मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी मुकीम(24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिमांशु वासी भीम बस्ती फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर -16 में दी अपनी शिकायत में बताया कि…

Read More

1 पिस्टल, 2 मैगजीन व एक कारतूस उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में आरोपी अजय(24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 फरवरी को धीरज वासी भनकपुर को एक पिस्तौल, 2 मैगजीन व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया था, जिस संबंध में थाना बीपीटीपी में मामला दर्ज किया गया, आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि वह इस अवैध असला को अजय…

Read More