केरल में आयी भारी बारिश के चलते पूरे राज्य में भीषड़ तबाही मची हुई है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हूए पूछा है कि केंद्र सरकार केरल की त्राश्दी को राष्ट्रीय आपदा घोषित क्यों नहीं कर रही है? कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है वह जानबूझ कर केरल में आई भीषण तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करना चाहती है. कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से केंद्र को मदद की लिए भारी मात्रा में फंड देना होगा. जिससे सरकार बचाना चाहती है और केंद्र सरकार अपने प्रचार तथा गुणगान में देश का पैसा खर्च कर सकती है. लेकिन केरल के लोगों की मदद के लिए नहीं खर्च कर रही है . कांग्रेस के मुताबिक केरल में अब तक बाढ़ के चलते 400 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी, राज्य के साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए है और 3050 राहत कैंप में लोगों को सहारा लेना पड़ रहा है.
कांग्रेस ने केंद्र पर लगाये आरोप, केरल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से बच रही है सरकार
