बिहार सीट बटवारे पर लालू ने कसा तंज: एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार!

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड पर करारा तंज कस्ते हुए कहा है कि ये दोनों दल पहले तो साथ मिल कर लड़ेंगे और फिर एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे. एनडीए में सीट बंटवारे के लिए समझौते की घोषणा होने के एक दिन बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी की. लालू यादव ने कहा है कि ” एगो बा मास्टर इन चीटरी & भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी & फक्कड़ी! फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें! एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार! पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई! जय बिहार।

आपको बता दे कि चारा घोटाले में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल की सजा काट रहे है

Related posts

Leave a Comment