भगत सिं​ह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

महाराष्ट्र:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए राज्यपालों की नियुक्तियां की है। इसी बीच राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। इसी तरह राधाकिशन माथुर लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे।

राष्ट्रपति ने इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है, उनमें लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल नियु​क्त किए गए हैं। वहीं लक्ष्मणप्रसाद आचार्य सिक्किम के गवर्नर होंगे। वहीं झारखंड के राज्यपाल के नाम के लिए सीपी राधाकृष्णन की के नाम की घोषणा की गई है

इसी तरह हिमचाल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला और असम के गवर्नर के रूप में गुलाबचंद कटारिया नियुक्त किए गए हैं। बिस्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल होंगे। आंध्रप्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त न्यायशधीश एस. अब्दुल नजीर होंगे। इसी तरह मणिपुर की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके नियुक्त की गई हैं। वहीं नगालैंड की राज्यपाल श्री गैनेसन, मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान बनाए गए हैं।

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर होंगे बिहार के राज्यपाल
राष्ट्रपति ने जिन राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है उनमें राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के राज्यपाल होंगे। अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर बीडी मिश्रा को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। इन सभी राज्यपालों की नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Related posts

Leave a Comment