आज सुबह उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भीषण ट्रेन हादसा हो गया. हरचंदपुर के आऊटर के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन समेत 5 बोगियां पटरी से उतर गईं. इस हादसे में तक़रीबन 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई, इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है. मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है. एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. आसपास के लोग, पुलिस और ऐंबुलेंस भी मौके पर हैं. घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा है.


