अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मु्द्रा में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इतिहास में पहली बार टूटकर रुपया गिरावट के नए स्तर पर पहुंचा, मंगलवार को गिरावट के बाद एक डॉलर की कीमत 74.34 पर पहुंच गया. इससे पहले शुक्रवार को रुपये ने 73.23 का निचला स्तर छुआ था.इससे पहले आज डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ खुला। मुद्रा बाजार में आज डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 73.87 आंकी गई.

