आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के लालऊ गांव से 2 अज्ञात युवकों द्वारा 10वी क्लास की एक छात्रा को पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने का मामला सामने आया है.खबर के मुताबिक दोनों बदमाश बाइक पर आए थे. बदमाशों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जिस वक्त ये छात्रा स्कूल जा रही थी. गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक घटना की पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुँची पुलिस ने खाली पेट्रोल…
Read MoreYear: 2018
मोदी सरकार से भी देश के किसानो का कर्ज़ा माफ़ करवा कर रहेंगे: राहुल गाँधी
दिल्ली: मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. राहुल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा है कि उनकी पार्टी और विपक्ष के दूसरे दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘दबाव डालकर’ पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ करवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ नहीं करती है तो केंद्र में सरकार बनने के बाद कांग्रेस ‘गारंटी के साथ’ यह करके दिखाएगी. साथ ही उन्होंने कहा है कि ‘‘चुनाव…
Read Moreभाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में उठा राम मंदिर का मुद्दा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा धैर्य रखें..
दिल्ली: मंगलवार को भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में राम मंदिर का मुद्दा उठा और कुछ सांसदों ने पूछा कि मंदिर का निर्माण कब होगा. इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि सभी ऐसा चाहते हैं और धैर्य रखें. कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से सांसद रवीन्द्र कुशवाहा और हरिनारायण राजभर एवं कुछ अन्य सांसदों ने इस विषय को तब उठाया जब गृह मंत्री पार्टी सांसदों को संबोधित कर रहे थे. भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह…
Read Moreदूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रन से हराया, टेस्ट सीरीज में की 1-1 से बराबरी
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रन से करारी हार का दी है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में कामयाब हो गई है. चौथी पारी में 287 रनों के मुश्लिक लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 140 रन पर भी आलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह नौ महीने में पहली टेस्ट जीत है. उसने इससे पहले आखिरी टेस्ट जीत पांच मार्च को जीता था. तब उसने दक्षिण…
Read Moreदिल्ली से मेरठ तक लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी!!!!
दिल्ली से मेरठ रोजाना लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. खबर के मुताबिक रेल मंत्रालय अगले साल से इन सभी लोकल ट्रेनों को एसी में तब्दील करने वाला है. अभी तक आप इन लोकल ट्रेन में बिना एसी के सफर करते थे लेकिन रेल मंत्रालय ने लोगों की परेशानी और लोकल ट्रेन में बढ़ते यात्रियों की तादाद को देखते हुए इन सभी लोकल ट्रेनों को एसी में कन्वर्ट कर दिया है. साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी इन सभी लोकल ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे…
Read Moreछत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल ने ली शपथ..
आज छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल ने शपथ ले ली है. इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, उनकी डिप्टी सचिन पायलट, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, पीएल पूनिया, फारुख अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. रविवार को भूपेश बघेल ने राजभवन जाकर सरकार गठन करने का दावा पेश किया था. छत्तीसगढ़ में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस ने यहां पर सरकार…
Read Moreमुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने किया किसानो का क़र्ज़ माफ़, शपथ लेते ही मारा पहला छक्का
मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी का फैसला लिया है. आज कमलनाथ ने सबसे पहले किसान कर्जमाफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए और संबधित विभाग ने कर्ज माफी की अधिसूचना जारी कर दी. बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेने से पहले ही कहा कि था कि वे 10 दिनों से पहले ही किसानों का कर्ज माफ करेंगे. जिसके तहत अधिसूचना के मुताबिक 31 मार्च 2018 तक किसानों द्वारा राष्ट्रीय या सहकारी बैंकों से फसल ऋण के तौर पर लिए हुए 2…
Read Moreकमलनाथ के निमंत्रण पर ललित नागर भी पहुँचे शपथ ग्रहण समारोह में, मुख्यमंत्री बनने पर दी कमलनाथ को बधाई
आज मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कमलनाथ ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा, फरीदाबाद से विधायक ललित नागर और पलवल के विधायक करन दलाल भी…
Read Moreशपथ ग्रहण समारोह में एक मंच पर नज़र आया पूरा विपक्ष, मायावती-अखिलेश नहीं पहुँचे
आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के शपथ ग्रहण की. इस दौरान समारोह में पूरा विपक्ष एक मंच पर नज़र आ रहा था. हालांकि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की इस समारोह में नज़र नहीं आ रहे थे. उनके ना आने के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थी कि दोनों शपथ ग्रहण से दूरी बनाई रख सकते है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के…
Read Moreदिल्ली में एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ बलात्कार, 16 दिसंबर को ही हुआ था निर्भया कांड
राजधानी दिल्ली फिर एक बार शर्मशार हुई है. दिल्ली में एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से ही मासूम की हालत नाज़ुक बनी हुई है. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह वारदात भी 16 दिसंबर को हुई जब दिल्ली में निर्भया कांड की वजह से महिलाओ और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस निशाने पर चल रही थी. इस घटना से दिल्ली पुलिस की कार्यशैली को फिर एक…
Read More