क्रिसमस पर दिल्ली में बारिश और कोहरा, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी…यूपी-बिहार में आज ऐसा है मौसम

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में और बर्फबारी होगी, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है. विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक 25 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा भीषण कोहरे को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को दिल्ली के…

Read More

‘महिलाओं को 2100 रुपये की कोई योजना है ही नहीं’, चुनाव से पहले दिल्ली में विवाद, केजरीवाल बोले- ये बौखला गए

दिल्ली सरकार ने बुधवार को महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर लोगों को अलर्ट किया है. पब्लिक नोटिस में कहा गया कि एक राजनीयिक पार्टी दावा कर रही है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे. नोटिस में सफाई देते हुए कहा गया कि दिल्ली सरकार ने ऐसा कोई भी नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और महिला कल्याण विभाग ने कहा कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है. इसलिए इस योजना के तहत पंजीकरण के लिए…

Read More

राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी तक पहुंचे सदैव अटल, 100वीं जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है. दिल्ली में स्थित उनके समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेता पहुंचे हैं. PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए लेख लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा- 25 दिसंबर का ये दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह,…

Read More

घोषणाएं करने, फीता काटने, दीया जलाने में कांग्रेस सरकारें थीं माहिर… खजुराहो में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को छतरपुर के खजुराहो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. साथ ही साथ पीएम ने वाजपेयी की जयंती पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया क्रिसमस मना रही है. मैं देश और दुनिया भर में ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एक साल पूरा कर लिया…

Read More

दिल्लीवासियों के लिए सैंटा बने केजरीवाल, घर-घर बांट रहे योजनाओं के गिफ्ट्स

आज पूरी दुनिया में क्रिसमस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने अनोखे अंदाज में क्रिसमस की बधाई देते हुए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का एक AI वीडियो जारी किया है. वीडियो में अरविंद केजरीवाल सैंटा बने हुए दिखाई दे रहे हैं और दिल्लीवासियों को योजनाओं के गिफ्ट्स बांट रहे हैं. दिल्ली का अपना सैंटा साल भर गिफ्ट देता है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है. इसी के चलते आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए…

Read More

बीजेपी नेता पर वोट के लिए पैसे बांटने का आरोप, CM आतिशी की मांग- परवेश वर्मा के घर रेड हो

अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि नई दिल्ली विधानसभा में बीजेपी पैसे बांट रही है और मीडिया वालों को वहां ले जाने की बात भी कही. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशि ने भी प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले में गिरफ्तारी की मांग की है. आतिशि ने कहा कि 20 विंडसेर प्लेस पर झुग्गी कॉलोनियों से महिलाओं को बुलाया गया – 1100 रुपए महिलाओं को दिए गए. आतिशि ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि इस जगह पर अभी करोड़ों रुपए मिल जाएंगे. बीजेपी की सच्चाई पूरे देश…

Read More

दिल्ली में क्या है दलित वोटों की सियासत, जिसके लिए केजरीवाल खेल रहे एक के बाद एक बड़ा दांव

संविधान पर चर्चा के दौरान अमित शाह के द्वारा डा. आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की कोशिश सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक बीजेपी को दलित विरोधी कठघरे में खड़ा करने की कोशिश है, जिसके लिए सिर्फ आंबेडकर के अपमान का ही मुद्दा नहीं उठा रहे है बल्कि दलित समुदाय के हक में लिए भी कदम उठा रहे हैं. दिल्ली में अगले साल फरवरी…

Read More

खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार को भी खोद देंगे… अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने धार्मिक स्थलों के सर्वे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि ये लोग ऐसे ही ढूंढते रहेंगे. खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार को भी खोद देंगे. ये लोग लोकतंत्र में नहीं एकतंत्र में भरोसा करते हैं. अखिलेश ने अपनी पार्टी के विधायक सुरेश यादव के कथित बयान ‘बीजेपी एक हिंदू आतंकवादी संगठन है’ पर भीप्रतिक्रिया दी है. अखिलेश ने बीजेपी को घेरते हुए कहा, जो लोग नफरत फैलाते हैं, फर्जी मुठभेड़ करते हैं और कानून के मुताबिक काम नहीं करते……

Read More

मां बनना चाहती हूं, स्पर्म प्रिजर्व कर दो… पति की मौत के बाद पत्नी ने रखी डॉक्टर्स से अनोखी डिमांड

मध्य प्रदेश के रीवा में एक पत्नी ने अपने पति की मौत के बाद डॉक्टर्स से अजीबोगरीब मांग कर दी. जिसके बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए. महिला ने संतान को जन्म देने की इच्छा प्रकट करते हुए अपने मृत पति के स्पर्म की डिमांड कर दी. महिला ने शव के पोस्टमार्टम करने से भी डॉक्टर्स को रोक दिया. हालांकि पति की मौत के 24 घंटे हो जाने की वजह से स्पर्म प्रिजर्व नहीं हो पाए. वहीं डॉक्टर्स ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में स्पर्म प्रिजर्व करने की सुविधा भी…

Read More

रास्ता भटक गई वंदे भारत ट्रेन! जाना था गोवा निकल गई कल्याण, वापस लाने में 90 मिनट हुई लेट

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT)-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से भटक गई। दरअसल, यह ट्रेन मडगांव जा रही थी, लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दीवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण वह दूसरे रास्ते पर चली गई। दूसरे रास्ते पर जाने की वजह से गोवा की यात्रा में 90 मिनट की देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कोंकण जाने वाली ट्रेनों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला दिवा-पनवेल रेलवे मार्ग पर पनवेल स्टेशन की ओर बढ़ने के बजाय एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजकर 10 मिनट पर…

Read More