सीएम ने विधानसभा में झूठ बोला… परभणी हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

महाराष्ट्र के परभणी में हुई हिंसा और एक दलित एक्टिविस्ट की हिरासत में मौत ने सियासी महाराष्ट्र की सियासत का पारा बढ़ा दिया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर हिंसा वाले इलाके में परभणी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 100 परसेंट ये कोई साधारण मौत नहीं बल्कि हिरासत में की गई हत्या है. राहुल गांधी ने परभणी में कहा, ‘मैंने परिवार और पीड़ितों से मुलाकात की. उन्होंने मुझे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, तस्वीरें और…

Read More

दिल्ली के होटल में महिला की लाश, गुड़गांव में रेलवे ट्रैक पर मरा मिला प्रेमी, सुसाइड या मर्डर? जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित एक होटल में 22 साल की एक महिला की लाश मिली है. ये महिला कुछ दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी. घरवालों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. हालांकि, हड़कंप तब मच गया जब गुड़गांव में रेलवे ट्रैक पर उसके प्रेमी का शव मिला. पुलिस के लिए भी यह एक गुत्थी बन गई है जिसे सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला…

Read More

सांसों में घुटन-आंखों में जलन…दिल्ली बनी गैस चैंबर, 7 इलाकों का AQI 450 पार

दिल्ली की हवा में प्रदूषण लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. प्रदूषित हवा से लोगों को आंखों में जलन और सांसों में घुटन जैसी समस्या हो रही है. सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा बवाना का AQI स्तर 475 दर्ज किया गया, जोकि बेहद गंभीर श्रेणी में आता है. बीते 16 दिसंबर से दिल्ली में GRAP-4 के नियम लागू हैं. लेकिन दिल्ली की हवा में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. दिल्ली के कई इलाकों का…

Read More

शहरी घर भी बन रहे प्रदूषण की बड़ी वजह, कानपुर-श्रीनगर समेत 29 शहरों में बिगाड़ा हवा का मिजाज

प्रदूषण की मार सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि देश के कई छोटे-बड़े शहर भी झेल रहे हैं. प्रदूषण की वजहों को लेकर किए गए 2 अलग-अलग तरीकों से किए गए अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि बढ़ते प्रदूषण में शहरी घरों का भी बड़ा योगदान है. इन अध्ययनों के अनुसार, शहरों में वायु गुणवत्ता (Air Quailty) को खराब करने के मामले में शहरी घर भी ट्रांसपोर्ट और पॉवर सेक्टर जैसे सेक्टर्स जितने ही अहम कारकों में से एक हैं. पिछले महीने प्रमुख साइंस से जुड़े जर्नल्स में प्रकाशित…

Read More

दिल्ली में कचरे का पहाड़, जनता बेहाल…केजरीवाल सरकार के खिलाफ बीजेपी की चार्जशीट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है. इस चार्जशीट पर बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये चार्जशीट अरविंद केजरीवाल सरकार की 10 साल के भ्रष्टाचार का सबूत है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वादे भ्रमित करने वाले हैं. दिल्ली में कचरे का पहाड़ है और जनता बेहाल है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाया. दिल्ली में 10 साल में 10 घोटाले हुए. इनके सारे वादे फेल…

Read More

दिल्ली: अस्पताल के वॉशरूम में थी लेडी डॉक्टर, बजी एक घंटी और खिड़की पर पड़ी नजर, फिर जो देखा उसने…

राजधानी दिल्ली के सरकारी से अस्पताल से एक शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है. द्वारका जिले के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में एक युवक वॉशरूम की खिड़की से डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने जब आरोपी का मोबाइल देखा पुलिस पूरी तरह से दंग रह गई. राजधानी दिल्ली के जाफरपुर कलां में स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल महिला ट्रेनी डाक्टर की एक युवक अश्लील वीडियो बना रहा था.…

Read More

चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा दांव, दलित छात्रों के लिए किया आंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव चला है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में दलित छात्रों के लिए डॉ आंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान किया है. इस दौरान केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का मजाक उड़ाया केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब जब जिंदा थे तब भी पूरे जीवन में उनका मजाक उड़ाया करते थे. संसद बाबा साहेब की वजह से…

Read More

51 साल की शिष्या और 89 साल के महंत, लगा रेप का आरोप तो थाने पहुंचा मामला; उलझन में पुलिस

दिल्ली से रेप का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक शिष्या ने 89 साल के अपने महंत पर रेप का आरोप लगाया है. वहीं शिष्या की उम्र 51 साल है. शिष्या के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने रेप के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि शिष्या ने महंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद मामले की पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, महंत ने भी शिष्या पर आरोप लगाया…

Read More

बस 24 घंटे…बदलेगा दिल्ली का मौसम, क्रिसमस के बाद UP-MP में गिरेंगे ओले; जानें इन राज्यों का हाल

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से सुबह-सुबह कोहरा दिखाई दे रहा है. रविवार को भी सुबह पांच बजे सड़कों पर हल्का कोहरा छाया रहा. सुबह में 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी. रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार…

Read More

खरगे ने चुनाव संचालन नियमों में संशोधन को बताया साजिश, कहा- यह लोकतंत्र पर सीधा हमला

चुनाव संचालन नियमों में संशोधन को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे चुनाव आयोग की संस्थागत अखंडता को कमजोर करने की साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि चुनाव संचालन नियमों में किया गया ये दुस्साहस सरकार की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है. खरगे ने कहा कि चुनाव आयोग की अखंडता को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला है और हम उनकी रक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले उन्होंने भारत के मुख्य…

Read More