प्रेमिका के लिए बॉयफ्रेंड बना कातिल! बकरी चराते हुई मुलाकात, प्यार में बदली दोस्ती… बीच में आए पति का करवाया मर्डर

हरियाणा के फरीदाबाद से हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने महिला के साथ अवैध संबंध बनाने रखने के लिए उसके पति की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने मृतक के शव को अधजली हालत में पत्थरों से छुपा दिया था. मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी अब भी फरार है. मृतक की बहन ने बताया कि एक…

Read More

पंजाब: नगर निगम चुनाव में आप-कांग्रेस का दबदबा, जानें कहां किस पार्टी का होगा मेयर

पंजाब के पांच प्रमुख नगर निगमों के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं. इन नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली, जबकि भाजपा और अकाली दल को सीमित सफलता मिली है. निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत ने कुछ नगर निगमों में मेयर पद की दौड़ को दिलचस्प बना दिया है. फगवाड़ा के 50 वार्डों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 22 वार्डों पर जीत हासिल की. आम आदमी पार्टी को 12 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने 5 वार्ड जीते. अकाली दल को 2, बसपा…

Read More

GST को सांप-सीढ़ी का खेल बना दिया है… अखिलेश यादव ने टैक्स को लेकर बीजेपी पर बोला हमला

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जीएसटी के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. सपा चीफ ने कहा कि बीजेपी ने जीएसटी को सांप-सीढ़ी का खेल बनाकर रख दिया है. उन्होंने कहा कि ये लोग कभी किसी चीज पर अचानक जीएसटी बढ़ा देते हैं तो कभी अपने फायदे मुनाफे के लिए घटा देते हैं. इसकी वजह से ईमानदार व्यापारियों और अधिकारियों में असमंजस की स्थिति पैदा होती है जिसका लाभ भ्रष्टाचारी उठाते हैं. अखिलेश यादव ने ट्वीट में आगे कहा कि कारोबारी…

Read More

दिल्ली की कितनी सीटों पर पूर्वांचल फैक्टर? जिसके लिए AAP-BJP आमने-सामने

दिल्ली में सर्दी जरूर बढ़ रही है, लेकिन पूर्वांचलियों के मुद्दे पर राजनीति काफी गर्म है. पूर्वांचल के लोग दिल्ली का एक बड़ा वोट बैंक हैं और इन्हें अपनी तरफ लाने की पूरी कोशिश हो रही है. 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो इन क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को पूर्वांचली मतदाताओं का साथ मिला था, लेकिन इस बार BJP, आम आदमी पार्टी के इस किले को ढहाने की कोशिश में हैं. उसी के जवाब में पूर्वांचली वोटरों को जोड़े रखने के लिए आम आदमी पार्टी…

Read More

PM मोदी 65 बार नॉर्थ ईस्ट आए, कोई ना कोई तोहफा लाए: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को त्रिपुरा पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के 72वें पूर्ण सत्र का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर के विकास पर खासा जोर दिया. शाह ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में तेजी से विकास हो रहा है. पूर्वोत्तर को श्रेष्ठ भारत के करीब लाना है. यहां के सभी राज्य समृद्ध और खुशहाल होंगे. यहां का हर व्यक्ति समद्ध बने. शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 65 बार यहां आए हैं. नॉर्थ ईस्ट के लिए कोई ना कोई तोहफा लेकर आए हैं. कनेक्टिविटी…

Read More

महिलाएं, बुजुर्ग के बाद अब अरविंद केजरीवाल का बच्चों को तोहफा, अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोगों के लिए अपना पिटारा खोल दिया है. पहले महिलाएं फिर बुजुर्ग और अब बच्चों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवल ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने आंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान किया है. उन्होंने आगे कहा कि आज मैं चाहत हूं कि कोई भी दलित समाज का बच्चा पैसे की कमी की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित ना रह जाए. अरविंद केजरीवाल ने स्कॉलरशिप लॉन्च करते हुए कहा कि तीन दिन पहले अमित शाह ने बाबा…

Read More

जहरीली हुई दिल्ली की हवा, GRAP-4 लागू होने के बाद भी राहत नहीं, 11 इलाकों में AQI 450 पार

दिल्ली में सोमवार (16 दिसंबर) को अचानक बढ़े प्रदूषण ने राष्ट्रीय राजधानी को एक बार फिर से गैस चैंबर बना दिया है. दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ एक बार फिर से प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार (19 दिसंबर) को ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई और शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 451 दर्ज किया गया. दिल्ली के किसी भी इलाके में एक्यूआई 350 से कम नहीं है. दिल्ली में शनिवार…

Read More

दिल्लीः महरौली सीट से AAP उम्मीदवार नरेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, महेंद्र चौधरी होंगे नए प्रत्याशी

दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी नरेश यादव ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. हाल ही में कुरान की बेअदबी से जुड़े एक मामले में नरेश यादव को पंजाब में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. माना जा रहा है कि अपने क्षेत्र के साथ-साथ दिल्ली के मुसलमानों की संभावित नाराजगी को देखते हुए नरेश ने अपने कदम पीछे खींच लिया. नरेश यादव के पीछे हटने के बाद आम आदमी पार्टी ने महरौली विधानसभा सीट पर…

Read More

पत्नी बना रही थी धर्म बदलने का दबाव, युवक ने लगाया मौत को गले… लाश के पास मिली बाइबिल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि धर्मान्तरण को लेकर कोई मानसिक प्रताड़ित होकरआत्मघाती कदम उठा सकता है, ऐसा पहला और बड़ा मामला आया है. मामला जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र से सामने आया है,जिसने समाज को सोचने में विवश कर दिया है. जिले के अर्जुन्दा नगर के 35 वर्षीय युवक ने धर्मांतरण की वजह से घर के कमरे में सीलिंग पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक के इस कदम से परिवार में तो मातम छा गया है. साथ ही…

Read More

नए साल पर कैसा रहेगा लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या समेत यूपी के शहरों का मौसम, कहां होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में साल के आखिरी हफ्ते में बारिश होने की संभावना है. यूपी के कुछ इलाकों में दिन में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है. वहीं रात में तापमान के गिरने का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव होने के आसार नजर नहीं आ रहें है. हवा की स्पीड औसत गति से 1.5 किमी प्रति कम चल रही है. यही कारण है कि पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं…

Read More