संघ प्रमुख मोहन भागवत के ‘हिंदुओं के नेता’ बनने वाले बयान को हर तरफ से समर्थन मिल रहा है. ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने भागवत के बयान का स्वागत किया है. बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि मस्जिद के नीचे से मंदिर तलाश करना गलत है. आरएसएस प्रमुख का बयान अच्छा माहौल पैदा करेगा. अब्बास ने कहा कि सरकार नेतागिरी चमकाने वालों पर लगाम लगाए. विदेशी ताकते मुल्क के सौहार्द को बिगाड़ रही है. इसके अलावा कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने भागवत के…
Read MoreMonth: December 2024
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. इनेलो सुप्रीमो को सुबह 11.30 बजे अस्पताल लाया गया था. 12 बजे के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है. ओम प्रकाश चौटाला सात बार के विधायक, पांच बार के सीएम रहे चुके हैं. ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं. ओम प्रकाश चौटाला…
Read Moreबाबा साहब को चाहने वाले BJP का समर्थन नहीं कर सकते…केजरीवाल ने नीतीश और नायडू को लिखा पत्र
अंबेडकर के मुद्दे पर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल अमित शाह के उस बयान का विरोध कर रहे हैं, जो उन्होंने संसद में दिया था. शाह के इस बयान के बाद खासकर कांग्रेस कुछ ज्यादा ही आक्रामक है. संसद में इसको लेकर लगातार मार्च हो रहा है. विपक्षी सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिखी है.…
Read Moreदिल्ली-NCR वायु प्रदूषण: मजदूरों को मुआवजा न देने पर दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव को फटकार लगाई है. कोर्ट ने निर्माण कार्य पर रोक के दौरान मजदूरों को मुआवजे का भुगतान नहीं करने पर दिल्ली सरकार को फटकारा है. कोर्ट ने दिल्ली समेत एनसीआर राज्यों को ग्रेप-4 से प्रभावित मजदूरों को मुआवजा देने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम सभी एनसीआर राज्यों को यह पता लगाने का निर्देश देते हैं कि ग्रेप-4 से कौन से मजदूर प्रभावित हैं. मजदूरों को मुआवजा देने पर विचार नहीं…
Read Moreपति से अवैध संबंधों का शक, पत्नी ने उठाया चाकू और कर दी महिला की हत्या…पड़ोसन ने बताई डिटेल्स
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अब महिलाएं भी चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने लगी हैं. जबलपुर के माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है. बिल्डर की पत्नी शिखा मिश्रा ने अपने पति बृजेश मिश्रा और उनके ऑफिस में काम करने वाली अनिका मिश्रा के बीच अवैध संबंध होने के शक में खूनी खेल खेला है. इस वारदात में अनिका मिश्रा की मौत हो गई. जबकि बीच-बचाव करने आई सोनम रजक गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका एक निजी…
Read Moreआंबेडकर जी का योगदान मिटाना चाहती है बीजेपी, अमित शाह इस्तीफा दें: राहुल गांधी
संसद में आंबेडकर विवाद और धक्का-मुक्की कांड पर राहुल गांधी ने कहा कि शुरूआत हुई संसद से अडानी का यूएस में केस आया, हम उस पर चर्चा करना चाह रहे थे, लेकिन भाजपा ने वह चर्चा नहीं होने दी. इसके बाद अमित शाह का बयान आया, हम पहले से कह रहे हैं कि भाजपा और आरएसएस की संविधान विरोधी, आंबेडकर विरोधी सोच है. उनका जो संविधान है उसे वह खत्म करना चाहते हैं. होम मिनिस्टर का जो माइंडसेट है वो उन्होंने सबके सामने दिखा दिया. हमने कहा उन्हें माफी मांगनी…
Read Moreउर्दू की जगह हिंदी के शब्दों का इस्तेमाल करेगी पुलिस, जानें कौन-कौन से शब्द बदल जाएंगे
जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुलिस महकमे में भाषा को लेकर एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। राजस्थान पुलिल अब आमतौर पर काम लिए जाने वाले उर्दू के शब्दों की जगह हिंदी के शब्दों का इस्तेमाल करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस डिपार्टमेंट के द्वारा इस तरह के शब्दों और उनके हिंदी विकल्पों की जानकारी जुटाई जा रही है। डिपार्टमेंट ने इस बारे में सूबे के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के पत्र के बाद पुलिस हेडक्वॉर्टर ने ऐसे शब्दों और उनके हिंदी विकल्पों के बारे…
Read Moreराहुल गांधी के खिलाफ गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत में संसद में हाल ही में हुए घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का रवैया यह दर्शाता है कि उन्हें लगता है कि वह कानून से ऊपर हैं, और गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर मानता है। ठाकुर ने राहुल गांधी पर नागालैंड की महिला सांसद से अहंकारपूर्ण तरीके से बदसलूकी करने…
Read Moreकालिंदी कुंज में लगेगा जाम, नोएडा से फरीदाबाद जाने वाले न हों परेशान… ये है बेहतर विकल्प
दिल्ली के कालिंदी कुंज से होकर गुजरने वालों के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के कारण कालिंदी कुंज जंक्शन (मार्ग संधि स्थल) पर यातायात प्रभावित होगा. दिल्ली पुलिस ने इससे बचने के लिए लोगों को व्यस्त समय के दौरान यहां से गुजरने के लिए मना किया है. कालिंदी कुंज पर आम दिनों में भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. नोएडा से आने वाले वाहन कालिंदी कुंज से होकर दिल्ली और फरीदाबाद…
Read Moreपीएम मोदी ने चोटिल सांसदों को किया फोन, खरगे बोले- मेरे साथ धक्कामुक्की की जांच हो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के चोटिल सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से फोन पर बातचीत की. उनका हाल जाना. आंबेडकर मसले पर संसद में हुए धक्कामुक्की में ये दोनों सांसद घायल हो गए थे. बाद में इन्हें दिल्ली राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. पीएम मोदी ने दोनों सांसदों से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने फोन करके दोनों सांसदों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने दोनों से…
Read More