फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा, एसीपी मुख्यालय अभिमन्यु गोयत व कार्यालय के सभी पुलिसकर्मी रहे मौजूद, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

फरीदाबाद: 31 अक्टूबर, माननीय पुलिस आयुक्त महोदय श्री विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार डी.सी.पी. मुख्यालय नीतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 7 सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21सी में किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वाले उप निरीक्षक राम सिंह, राममेहर, सरवन कुमार, बिजेन्द्र सिंह, राजकुमार, हरिशचन्द व कुक मदन मोहन की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की समारोह में आने पर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया।

उप निरीक्षक राम सिंह ने को अपने 33 साल की लम्बी सेवा पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त है। वही उप निरीक्षक राममेहर पुलिस विभाग में 33 साल की लम्बी सेवा के उपरान्त पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त है। उप निरीक्षक सरवन कुमार ने पुलिस विभाग में 34 वर्ष की लम्बी सेवा के उपरान्त, उप निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने पुलिस विभाग में 33 वर्ष की लंबी सेवा के उपरांत, उप निरीक्षक राजकुमार ने पुलिस विभाग में 33 वर्ष की लंबी सेवा के उपरांत, उप निरीक्षक हरिशचन्द ने पुलिस विभाग में 33 वर्ष की लंबी सेवा के उपरांत पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त के साथ कुक मदन मोहन ने पुलिस विभाग में 29 साल की लंबी सेवा के उपरांत पुलिस विभाग में सेवानिवृत्ति है।

इस विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवान के परिजनो के साथ-साथ पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा,एसीपी मुख्यालय अभिषेक गोयत, वेलफेयर इंचार्ज व सम्पूर्ण आयुक्त मुख्यालय स्टाफ साथ सेवानिवृत्ति पाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

सभी सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों को फूल माला, स्मृति चिन्ह और भेंट स्वरूप उपहार देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। मुख्य अतिथि और भलाई निरीक्षक ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए घर पर अपना स्वास्थ्य लाभ लेने बारे हिदायत देकर विदाई दी।

Related posts

Leave a Comment