दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह के आराम की सलाह दी है। उप मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। जिसके बाद उनके स्वास्थ में लगातार सुधार हो रहा है। इससे पहले वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती थे। 14 सितंबर को वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से होम आइसोलेशन में थे। तबीयत बिगड़ने पर बीते बुधवार को उन्हें एलएनजेपी में भर्ती कराया गया। यहां पर हुई जांच में गुरुवार को उनमें डेंगू की भी पुष्टि हुई। शरीर में प्लेटलेट्स और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण मैक्स अस्पताल ले जाया गया था।
Related posts
-
अखिलेश यादव ने वाराणसी को कहा ‘क्यूटो’, बोले- 140 सीटों के लिए भी तरस जााएगी BJP
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को TV9 के सत्ता सम्मेलन में भारतीय... -
महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती
झारखंड की खूंटी जेल से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला कैदी ने जेल... -
INDIA गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा खटाखट-खटाखट, राहुल पर PM मोदी का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राहुल गांधी के खटाखट-खटाखट वाले बयान पर जमकर निशाना साधा....