दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह के आराम की सलाह दी है। उप मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। जिसके बाद उनके स्वास्थ में लगातार सुधार हो रहा है। इससे पहले वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती थे। 14 सितंबर को वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से होम आइसोलेशन में थे। तबीयत बिगड़ने पर बीते बुधवार को उन्हें एलएनजेपी में भर्ती कराया गया। यहां पर हुई जांच में गुरुवार को उनमें डेंगू की भी पुष्टि हुई। शरीर में प्लेटलेट्स और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण मैक्स अस्पताल ले जाया गया था।
Related posts
-
मस्जिद में बुलाकर मौलवी ने लड़की से किया रेप, जान से मारने की भी दी धमकी
राजस्थान के पाली से रेप का मामला सामने आया है. यहां मस्जिद में बुलाकर दुष्कर्म किया... -
दिल्ली: एक ही घर में दो बच्चों की जहर देकर हत्या, वारदात के बाद पिता फरार
दिल्ली में शनिवार को दो बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है. यह वारदात दिल्ली... -
शादी के 19 दिन बाद गायब … पति ढूंढ रहा अपनी दुल्हन, मायके गई लेकिन वापस नहीं लौटी; क्या हुआ ऐसा?
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दुल्हन...