नई दिल्ली: स्वाति मालीवाल को एक बार फिर से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष (Chairperson of the DCW) बनाया गया है. वे लगातार तीसरी बार दिल्ली महिला आयोग प्रमुख का जिम्मा संभालेंगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग की मौजूदा टीम को एक और टर्म देने के फैसले पर मुहर लगाई. गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल 2015 से लगातार दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख हैं.दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करके स्वाति को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली महिला आयोग अच्छा काम कर रहा है. उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था, मैंने मौजूदा आयोग के एक और कार्यकाल को मंजूरी दी है. स्वातिजी और उनकी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. ऐसे ही अच्छा काम जारी रखिए.’
Related posts
-
सत्येंद्र जैन पर लगे सारे आरोप झूठे, केजरीवाल बोले- समय के साथ सामने आएगी सबकी सच्चाई
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई से क्लीन चिट... -
अभी बारिश से राहत नहीं… दिल्ली में 5 दिन का अलर्ट, UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर जारी है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है.... -
राजनाथ सिंह को छोड़कर यूपी से सबके होर्डिंग हटा दिए जाएंगे: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. सपा प्रमुख ने कहा,...
