Commercial cylinder Price Hike: तेल की बढ़ती कीमतों से पहले ही आम जनता परेशान है. अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है कमर्शियल सिलेंडर के लिए एलपीजी की कीमतों में आज से 266 रुपये की बढ़ोतरी हो गई. दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 2000.50 रुपये होगी जो पहले 1734 रुपये थी. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है ।
महंगाई का एक और झटका! दिवाली से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 266 रुपये का भारी इजाफा
