CBI दफ्तर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली में AAP का प्रदर्शन, कई जगह ट्रैफिक जाम

दिल्ली: शराब नीति के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सीबीआई के सवालों का सामना कर रहे हैं। रविवार सुबह वह अपने आवास से निकलकर राजघाट पहुंचे। यहां महात्‍मा गांधी को श्रद्धां‍जलि अर्पित की। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्‍ली के तमाम मंत्री मौजूद रहे। केजरीवाल को तलब किए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी जोरदार प्रदर्शन कर रही है। दिल्‍ली में जगह-जगह AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। NH-44, जीटी करनाल रोड पर आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया है। सीबीआई मुख्यालय और डीडीयू मार्ग पर आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। इन जगहों के आसपास ट्रैफिक पर असर देखने को मिल सकता है।

सीबीआई ऑफिस पहुंचने से पहले दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल राजघाट गए। वहां महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। कुछ देर में केजरीवाल सीबीआई के सामने पेश होंगे।

CBI जांच के लिए जाने से पहले क्‍या बोले केजरीवाल
दिल्ली में चौतरफा विकास होने लगा जिसे देश के लोगों ने 75 सालों में नहीं देखा था। दिल्ली को देखकर लोगों का लगा कि भारत का विकास हो सकता है। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो। उन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहूंगा की अब भारत नहीं रुकेगा। तुम्हारी इन गीदड़-भभकी से भारत नहीं रुकेगा।

Related posts

Leave a Comment