दिल्ली की महिलाओं के लिए अरविंद केजरीवाल का ऐलान, चुनाव जीतने पर दूंगा 2100 रुपए

नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। दोनों दिल्ली की महिलाओं के लिए हैं। मैंने वादा किया था कि हर महिला के अकाउंट में 1000 रुपये देंगे। दिल्ली की कैबिनेट ने इसे पास कर दिया है। ये योजना दिल्ली में लागू हो गयी है।

चुनाव बाद सरकार देगी 2100 रुपये

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अब महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं के अकाउंट में पैसे आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को चुनाव के बाद 2100 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे। कल से 2100 रुपये प्रति माह के लिए पंजीकरण शुरू होगा। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने माना कि इस योजना का लाभ महिलाओं को अभी नहीं मिलेगा। चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी सरकार बनती है तो पैसे मिलेंगे।

Related posts

Leave a Comment