Bigg Boss OTT 2: फलक नाज हुई सलमान खान के गुस्सा का शिकार, डबल स्टैंडर्ड पर लगाई फटकार

जियो सिनेमा के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का दूसरा सीजन पहले से काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। शो में अब तक कई ऐसी चीजें दिखाई गई हैं, जिससे कि यह लोगों की नजरों में बना रहे। जद हदीद और आकांक्षा पुरी के किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरीं। वहीं, इससे इतर घर के लड़ाई झगड़े भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। इन सबके बीच बिग बॉस ओटीटी 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

इस बार के वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जियो सिनेमा की ओर से प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान, फलक नाज की क्लास लगा रहे हैं। नए प्रोमो के अनुसार, सलमान, फलक से बात-बात पर परिवार को बीच में लाने पर डांट लगा रहे हैं।

सलमान, फलक से कहते हैं, ”अभिषेक अग्रेसिव होते हैं, तो उसका खानदान उसकी अपब्रिंगिंग की मिस्टेक है, और आपको अविनाश अग्रेसिव होते हैं, वह नहीं दिखता?” इसके बाद सलमान कहते हैं कि अगर इस घर में विजिलेंस है, तो वो सबके लिए एक बराबर होना चाहिए। इतना कहते ही वह पूजा भट्ट की ओर इशारा करने लग जाते हैं। यह घर टोटल डबल स्टैंडर्ड्स पर चल रहा है।

फलक नाज को उनके बिहेवियर के लिए फटकार लगाने पर फैंस ने सलमान खान की तारीफ की है। बता दें कि फलक और पूजा को अक्सर ही अभिषेक के पीठ पीछे उनकी बुराई करते देखा गया है। उनकी अपब्रिंगिंग पर भी सवाल खड़े किए गए, जिसे सुन कर अभिषेक को बुरा लगा था।

Related posts

Leave a Comment