उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन इस महीने रूस की यात्रा कर सकते हैं। इस बात की जानकारी सीएनएन ने अमेरिकी सरकार का हवाला देते हुए बताया है। जानकारी के मुताबिक, हथियारों की बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए किम जोंग, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ‘नेता-स्तरीय राजनयिक बातचीत’ करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने दावा किया है कि अमेरिका के पास जानकारी है कि उत्तर कोरियाई नेता हथियार समझौता वार्ता पर बात को आगे बढ़ाएंगे। वॉटसन ने कहा, “हमारे पास जानकारी है कि किम जोंग-उन…
Read MoreCategory: देश
उपचुनाव करेगा विपक्षी गठबंधन का फैसला; समझें सात विधानसभा सीटों का समीकरण
आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्षी गुटों ने एक साथ होकर आई.एन.डी.आई.ए. का गठन किया है। इस विपक्षी गुट में लगभग 28 घटक दल शामिल हैं।कुछ दिनों पहले मुंबई में आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक हुई थी, जिसमें तकरीबन 63 नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 का रोडमैप तैयार किया गया। वहीं, मंगलवार को आई.एन.डी.आई.ए. का लिटमस टेस्ट होने जा रहा है। मंगलवार को देश के सात विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। घोसी (उत्तर प्रदेश), डुमरी (झारखंड), धानपुर, बॉक्सानगर…
Read Moreताहिर हुसैन को मिली जमानत, दंगों से जुड़े एक मामले में AAP के पूर्व पार्षद का नाम
दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने ताहिर हुसैन को 25 फरवरी, 2020 को दयालपुर थाना क्षेत्र में युवक अजय गोस्वामी को गोली मारकर घायल करने के मामले में जमानत दी है। कड़कड़डूमा की जिला अदालत ने कहा कि इस एफआईआर और दो अन्य एफआईआर में कई गवाह समान हैं, जिनमें हुसैन को दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले ही जमानत दे दी थी। अदालत ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पिछले मामलों में हुसैन को…
Read More8 से 10 सितंबर तक मेट्रो स्टेशन के गेट रहेंगे बंद, G20 को लेकर एडवाइजरी
राष्ट्रीय राजधानी में जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। जी 20 सम्मेलन के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाके बंद रहेंगे। साथ ही दिल्ली में तीन दिनों की सार्वजनिक छुट्टी का एलान भी किया गया है।अब दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर आ रही है, जिसमें बताया गया है कि शिखर सम्मेलन के दौरान कई मेट्रो स्टेशन के गेट एंट्री और एग्जिट के लिए बंद रहें, जबकि मेट्रो का सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेगा।…
Read Moreगहरे शोक में डूबा इसरो, अब नहीं सुनाई देगी चंद्रयान-3 को विदा करने वाली आवाज
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वैज्ञानिक एन वलारमथी (N Valarmathi) अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका दो सितंबर यानी शनिवार की शाम चेन्नई में निधन हो गया। वह देश के पहले स्वदेशी रडार इमेजिंग सेटेलाइट RISAT की परियोजना निदेशक भी थीं। वलारमथी चंद्रयान-3 मिशन में भी शामिल थीं। काउंटडाउन घोषणाओं के पीछे की आवाज उन्ही की थी। इसरो की वैज्ञानिक वलारमथी के निधन की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। उन्होंने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय उल्टी गिनती की थी। उनके निधन पर इसरो के पूर्व…
Read MoreOne Nation, One Election पर राहुल गांधी के बाद अब CM गहलोत ने केंद्र को दी नसीहत
केंद्र सरकार ने ‘एक देश, एक चुनाव’ की संभावना तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का एलान किया है। वहीं, केंद्र सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने आपत्ति जाहिर की है। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक देश एक चुनाव पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया यानी भारत, राज्यों का एक संघ है। एक देश, एक चुनाव का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है। वहीं, रविवार…
Read More‘पहली शादी के होते दूसरी शादी करना बलात्कार..’, कड़ी टिप्पणी कर बॉम्बे HC ने किया राहत देने से इनकार
मुंबई: अपनी पहली शादी के रहते दूसरी शादी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने से इनकार करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि यह न केवल द्विविवाह की श्रेणी में आता है, बल्कि उसका आचरण भी बलात्कार के अपराध के दायरे में आता है. द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस नितिन साम्ब्रे और राजेश पाटिल ने 24 अगस्त को उस व्यक्ति की याचिका खारिज कर दी, जिस पर पुणे पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 494 (द्विविवाह) के तहत मामला…
Read Moreदेश में पीएम मोदी का जादू जारी, 80 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री के कामकाज से संतुष्ट
प्यू रिसर्च सेंटर के एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब 80 प्रतिशत भारतीयों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अनुकूल राय है और वे उनके कामकाज से संतुष्ट हैं। 10 में से लगभग सात भारतीय मानते हैं कि उनका देश हाल के समय में अधिक प्रभावशाली हो गया है। सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया में भाजपा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता निश्चित रूप से बरकरार है। भारत और दुनिया में अधिकांश लोगों का मानना है कि भारत का वैश्विक प्रभाव मजबूत हो रहा है। यह सर्वेक्षण इसका…
Read MoreG20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत नहीं आएंगे पुतिन? पीएम मोदी से हुई बात
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान वाल्दिमीर पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए…
Read Moreचांद के दक्षिणी ध्रुव का तापमान देख ISRO वैज्ञानिक भी चौंके
चंद्रयान 3 के लैंडर की सफल लैंडिंग के चलते इतिहास में पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई परिभाषा लिखने के बाद लैंडर और रोवर में लगे पेलोड चंद्रमा के रहस्यों का पता लगाने में जुटे हैं।इसी क्रम में लैंडर विक्रम पर लगे पेलोड चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (चेस्ट) ने चंद्र सतह के तापमान की जो प्रोफाइलिंग की है उससे विज्ञानी भी हैरान हैं। चांद के तापमान (Chandrayaan 3…
Read More