डुमरी उपचुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला बोले ‘हमने झारखंड बनाया है और हम ही संवारेंगे’,

डुमरी विधानसभा उपचुनाव (Dumri Up Chunav results) में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जीत से राज्य में भाजपा विरोधी गठबंधन आईएनडीआईए का खाता खुला है। गठबंधन की नींव पड़ने के बाद पहली बार हुए उप चुनाव में ही जीत हासिल हुई है।डुमरी की जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डुमरी उप चुनाव की प्रचंड जीत के लिए डुमरी विधानसभा की जनता और गठबंधन के समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार और जोहार। डुमरी की यह प्रचंड जीत 2024 का आगाज है। जनता ने ठान लिया…

Read More

उपचुनाव करेगा विपक्षी गठबंधन का फैसला; समझें सात विधानसभा सीटों का समीकरण

आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्षी गुटों ने एक साथ होकर आई.एन.डी.आई.ए. का गठन किया है। इस विपक्षी गुट में लगभग 28 घटक दल शामिल हैं।कुछ दिनों पहले मुंबई में आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक हुई थी, जिसमें तकरीबन 63 नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 का रोडमैप तैयार किया गया। वहीं, मंगलवार को आई.एन.डी.आई.ए. का लिटमस टेस्ट होने जा रहा है। मंगलवार को देश के सात विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। घोसी (उत्तर प्रदेश), डुमरी (झारखंड), धानपुर, बॉक्सानगर…

Read More

One Nation, One Election पर राहुल गांधी के बाद अब CM गहलोत ने केंद्र को दी नसीहत

केंद्र सरकार ने ‘एक देश, एक चुनाव’ की संभावना तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का एलान किया है। वहीं, केंद्र सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने आपत्ति जाहिर की है। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक देश एक चुनाव पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया यानी भारत, राज्यों का एक संघ है। एक देश, एक चुनाव का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है। वहीं, रविवार…

Read More

Up में कांग्रेस के लिए गठबंधन की राह मुश्किल, 2022 के चुनावों में भुगकता था दुष्परिणाम

विपक्षी एकजुटता के लिए जो प्रयास हो रहे हैं, उसके लिए फिलहाल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी गंभीर नजर आ रहा है। इसके नफा-नुकसान का पता तो 2024 में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा, लेकिन खास तौर पर उत्तर प्रदेश में पार्टी के पुनरोद्धार के लिए यह गठबंधन जोखिम भरा साबित हो सकता है। सीमित सीटों पर चुनाव लड़ने का दुष्परिणाम देख चुके जमीनी कार्यकर्ता नहीं चाहते कि कांग्रेस यूं अपनी जमीन छोड़ती चली जाए, जिससे हाल आजमगढ़ और मैनपुरी जैसा हो जाए, जहां लंबे समय से…

Read More

राज्यपालों से हुई ममता की अनबन, चुनावी हिंसा पर आए आमने-सामने

बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा के मद्देनजर ममता सरकार और राज्यपाल में एक बार फिर ठन गई है। राज्यपाल ने बंगाल चुनाव आयुक्त को तलब करते हुए हिंसा पर लगाम लगाने को कहा। बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच टकराव फिर तेज हो गया है। दरअसल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन बंगाल में हिंसा की खबरें आईं। इसके चलते राज्यपाल ने बंगाल चुनाव आयुक्त को राजभवन तलब किया और हिंसा पर लगाम लगाने की बात कही। राज्यपाल ने कहा…

Read More

मेघालय में किंगमेकर बनती दिख रही TMC

नई दिल्‍ली : मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है, जिसमें रुझानों में एक अलग स्थिति देखने को मिल रही है. पहली बार विधानसभा चुनावों में उतरी टीएमसी 11 सीटों पर आगे चल रही है. यहां कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता नजर आ रहा है. रुझानों में कांग्रेस को लगभग 15 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है. यहां एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है, जो 18 सीटों पर बढ़ते बनाए हुए है. राज्‍य में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में…

Read More

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में मतगणना गुरुवार को, त्रिपुरा के चुनाव परिणामों पर पूरे देश की नजर

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है. इन राज्यों के चुनावी परिणाम बृहस्पतिवार को सामने आ जाएंगे जो इस बात का संकेत देंगे कि भाजपा ने 2018 में वाम दलों से उनके गढ़ त्रिपुरा को छीनने के बाद से वहां अपनी जड़ें मजबूत की हैं या नहीं. चुनावी परिणामों से यह भी स्पष्ट होगा कि पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों की सत्ता पर काबिज भाजपा मेघालय तथा नगालैंड में अपनी पैठ और मजबूत करने में सफल हुई…

Read More

शाह ने विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना, कही यह बात

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में कई वादे किए गए हैं। इस घोषणापत्र में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना, 50,000 नई नौकरियां, खेतिहर मजदूरों की मजदूरी में वृद्धि और पार्टी के सत्ता में आने पर 150 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी त्रिपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या?रविवार को कांग्रेस के घोषणापत्र…

Read More

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 30 तक चलेगा नामांकन

त्रिपुरा :- निर्वाचन आयोग ने शनिवार को त्रिपुरा की 13वीं विधानसभा के लिए 16 फरवरी को होने वाले चुनाव की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो 30 जनवरी तक चलेगी। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 31 जनवरी को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि दो फरवरी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गिट्टे ने बताया कि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में दो मार्च को एक साथ मतगणना की जाएगी। त्रिपुरा की अंतिम मतदाता सूची में 28,13,478 मतदाता हैं,…

Read More

क्या इन चुनावों में भाजपा की नैया पार लगा पाएंगे पार जेपी नड्डा ?

Big Challenges Before JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष (BJP President) के रूप में जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल एक साल और बढ़ने के साथ ही अगले साल होने जा रहे लोकसभा आम चुनाव (General Elections) और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की चुनौती का उनको सामना भी करना है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जेपी नड्डा भाजपा की नैया पार लगा पाएंगे? कर्नाटक और तेलंगाना में है कड़ी परीक्षालोकसभा चुनाव होने में अब एक साल का ही समय रह गया है। ऐसे में…

Read More