प्रियंका गांधी को कांग्रेस भेज सकती है राज्यसभा, जेपी नड्डा की खाली सीट पर मिल सकता है मौका

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को कहा कि दो अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छह साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली होने वाली प्रदेश की राज्यसभा सीट से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा को चुना जा सकता है। प्रतिभा सिंह ने राज्य से नाम भेजने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ”हम इस मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ चर्चा करेंगे और यदि वे इच्छुक हैं…

Read More

उपचुनाव करेगा विपक्षी गठबंधन का फैसला; समझें सात विधानसभा सीटों का समीकरण

आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्षी गुटों ने एक साथ होकर आई.एन.डी.आई.ए. का गठन किया है। इस विपक्षी गुट में लगभग 28 घटक दल शामिल हैं।कुछ दिनों पहले मुंबई में आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक हुई थी, जिसमें तकरीबन 63 नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 का रोडमैप तैयार किया गया। वहीं, मंगलवार को आई.एन.डी.आई.ए. का लिटमस टेस्ट होने जा रहा है। मंगलवार को देश के सात विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। घोसी (उत्तर प्रदेश), डुमरी (झारखंड), धानपुर, बॉक्सानगर…

Read More

One Nation, One Election पर राहुल गांधी के बाद अब CM गहलोत ने केंद्र को दी नसीहत

केंद्र सरकार ने ‘एक देश, एक चुनाव’ की संभावना तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का एलान किया है। वहीं, केंद्र सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने आपत्ति जाहिर की है। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक देश एक चुनाव पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया यानी भारत, राज्यों का एक संघ है। एक देश, एक चुनाव का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है। वहीं, रविवार…

Read More

कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, ISRO के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं’

कांग्रेस का कहना है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने पंडित नेहरू की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा। दरअसल, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पंडित नेहरू और अन्य कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के योगदान को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग चल रही है। विपक्षी दल अपने नेताओं के प्रयासों को उजागर कर रहा है, जबकि सत्तारूढ़ दल का दावा है कि 2014 के बाद इस क्षेत्र में बड़ी प्रगति हुई है। रविवार को ‘एक्स’…

Read More

चाचा भतीजे आमने-सामने; चाचा भूपेश बघेल के साथ चुनाव में भाजपा ने विजय को उतारा

भाजपा की पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुकाबले भाजपा ने विजय बघेल को उतारा है। रिश्ते में भूपेश बघेल कका (चाचा) और विजय बघेल भतीजे हैं।विधानसभा चुनावों में कका और भतीजा तीन बार पाटन सीट पर आमने-सामने हो चुके हैं, जिसमें दो बार (वर्ष 2003 और 2013) भूपेश बघेल और एक बार (वर्ष 2008) में विजय बघेल को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में भाजपा ने भूपेश बघेल के मुकाबले मोतीलाल साहू को उम्मीदवार बनाया था, जिनको बघेल ने 27,477 वोट से हराया था। 21 प्रत्याशियों की पहली…

Read More

PM मोदी के खिलाफ अजय राय ने लड़ा दो बार चुनाव; दोनों बार मिली हार- कांग्रेस ने खेला यह दांव

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने प्रयाग प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को अभी कोई नया दायित्व नहीं सौंपा गया है। अजय राय को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ ही पार्टी ने प्रांतीय अध्यक्ष का पद भी समाप्त कर दिया है। कांग्रेस ने अजय राय को लोकसभा चुनाव 2014 व 2019 में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध अपना उम्मीदवार बनाया था। माना जा रहा…

Read More

शरद पवार: BJP के साथ कभी नहीं जाऊंगा’, भतीजे अजित से मुलाकात पर शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी

NCP अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि वह भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे और इसके बजाय 2024 में बदलाव लाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने अपने भतीजे अजित पवार के साथ हुई मुलाकात पर कहा कि यह एक पारिवारिक मामला है। साथ ही शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी को लेकर चल रही अटकलों को भी खारिज किया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस और शिवसेना 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए ‘प्लान बी’ पर काम कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस,…

Read More

अलका लांबा: दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी राजधानी दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया की मौजूदगी में तीन घंटे चली बैठक में ये फैसला लिया गया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और I.N.D.I.A. गठबंधन एक साथ बैठक करेंगे और इस…

Read More

इंदौर में अमित शाह ने कमलनाथ को बताया करप्शननाथ, कांग्रेस सरकार ने बंद की थी शिवराज की 51 योजनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवी अहिल्या बाई होल्कर को याद किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का ह्रदय से धन्यवाद करता हूं कि जिसने भाजपा पर कृपा करके, भाजपा की झोली वोटों से भर दी। आज कार्यकर्ताओं का ये उत्साह बता रहा है कि 2023 और 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार…

Read More

जंतर-मंतर पर भीम आर्मी के प्रदर्शन में एकसाथ दिखे कांग्रेस-SP-RLD नेता

अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देने के लिए देशभर के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिशें जारी है। इस बीच, शुक्रवार को जंतर-मंतर पर उत्तर प्रदेश को लेकर विपक्षी एकता का नया समीकरण आकार लेता दिखा। भीम आर्मी के धरना-प्रदर्शन के मंच से केंद्र व उप्र सरकार पर हमलावर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि दलित नेता चंद्रशेखर जल्द ही संसद के अंदर होंगे। यह विरोध सभा पिछले माह भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी के…

Read More