High Court: डीएम ने प्रमोद कृष्णन को मंदिर बनाने से रोकने का आदेश किया रद्द, इलाहाबाद HC से कांग्रेस नेता को मिली बड़ी राहत

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि निजी संपत्ति पर मंदिर बनाने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत संरक्षित है। ऐसा निर्माण किसी अन्य समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाता। निजी जमीन पर कानून के दायरे में मंदिर बनाने का मूल अधिकार है। केवल अन्य समुदाय की काल्पनिक आपत्ति पर निर्माण नहीं रोका जा सकता। 144 मीटर की दूरी पर मस्जिद होने से यह आशंका नहीं की जा सकती कि सांप्रदायिक शांति या कानून व्यवस्था खराब हो जाएगी। कोर्ट ने जिलाधिकारी का आदेश रद…

Read More

अलका लांबा: दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी राजधानी दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया की मौजूदगी में तीन घंटे चली बैठक में ये फैसला लिया गया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और I.N.D.I.A. गठबंधन एक साथ बैठक करेंगे और इस…

Read More

समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस का सियासी रुख, कहा- मसौदा सामने आने पर पार्टी विचार कर बनाएगी राय

केंद्र सरकार की ओर से समान नागरिक संहिता पर शुरू की गई पहल ने विपक्षी दलों के बीच भी सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। इस हलचल के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इस मुद्दे पर शनिवार को पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में संसदीय रणनीतिक समूह की हुई बैठक में समान नागरिक संहिता समेत मानसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी ने बैठक के बाद कहा कि समान नागरिक संहिता का मसौदा जब सामने आएगा…

Read More

सुमित गौड़ ने रखी है बीजेपी वालो को टेंशन.. कई बड़े मुद्दों पर एमसीएफ कमिश्नर ऑफिस पर धरने पर बैठी सुमित गौड़

फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के नाम से जाना जाता है लेकिन सवाल उठते हैं क्या फरीदाबाद सच में स्मार्ट सिटी है जो सरकार बड़े-बड़े दावे करती है? क्या उन्हें सच में पूरा कर रही है? विकास कार्य जिन की बात की जाती है क्या वह हो रहे हैं या फिर कागजों में ही सीमित रह गए हैं? जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर अक्सर विवाद चलता रहता है कहां है फरीदाबाद का विकास? फरीदाबाद में टूटी सड़कें जलभराव की समस्या आम बात हो गई है, क्योंकि कहा तो जाता है…

Read More

कांग्रेस ने भी 2024 के लिए क्षेत्रीय दलों को दिया स्पष्ट संदेश

Congress Party: कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में चल रहे महाधिवेशन के दूसरे दिन क्षेत्रीय दलों को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होने की जरूरत है। कांग्रेस ने दो टूक यह भी कहा कि तीसरे मोर्चे की कवायद से बीजेपी और NDA को ही फायदा होगा। कांग्रेस ने यह संदेश ऐसे वक्त देने की कोशिश की है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस से गठबंधन को लेकर जल्द निर्णय करने की…

Read More

कांग्रेस संविधान में किए जाएंगे 85 संशोधन, SC,ST,OBC और महिलाओं के लिए CWC में कोटा

रायपुर : कांग्रेस ने अपने संविधान में संशोधन का प्रस्ताव करते हुए पार्टी की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के स्थायी सदस्यों को बढ़ाकर 35 करने और अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को संगठन के सभी पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है. पार्टी के 85वें महाधिवेशन में 85 छोटे-बड़े संशोधन किए जा रहे हैं. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने इन संशोधनों के बारे में जानकारी दी. कांग्रेस के संविधान में आखिरी बार संशोधन 17 नवंबर, 2007 को हुआ था और 2010 में…

Read More