डुमरी उपचुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला बोले ‘हमने झारखंड बनाया है और हम ही संवारेंगे’,

डुमरी विधानसभा उपचुनाव (Dumri Up Chunav results) में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जीत से राज्य में भाजपा विरोधी गठबंधन आईएनडीआईए का खाता खुला है। गठबंधन की नींव पड़ने के बाद पहली बार हुए उप चुनाव में ही जीत हासिल हुई है।डुमरी की जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डुमरी उप चुनाव की प्रचंड जीत के लिए डुमरी विधानसभा की जनता और गठबंधन के समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार और जोहार। डुमरी की यह प्रचंड जीत 2024 का आगाज है। जनता ने ठान लिया…

Read More

कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, ISRO के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं’

कांग्रेस का कहना है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने पंडित नेहरू की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा। दरअसल, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पंडित नेहरू और अन्य कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के योगदान को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग चल रही है। विपक्षी दल अपने नेताओं के प्रयासों को उजागर कर रहा है, जबकि सत्तारूढ़ दल का दावा है कि 2014 के बाद इस क्षेत्र में बड़ी प्रगति हुई है। रविवार को ‘एक्स’…

Read More

चाचा भतीजे आमने-सामने; चाचा भूपेश बघेल के साथ चुनाव में भाजपा ने विजय को उतारा

भाजपा की पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुकाबले भाजपा ने विजय बघेल को उतारा है। रिश्ते में भूपेश बघेल कका (चाचा) और विजय बघेल भतीजे हैं।विधानसभा चुनावों में कका और भतीजा तीन बार पाटन सीट पर आमने-सामने हो चुके हैं, जिसमें दो बार (वर्ष 2003 और 2013) भूपेश बघेल और एक बार (वर्ष 2008) में विजय बघेल को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में भाजपा ने भूपेश बघेल के मुकाबले मोतीलाल साहू को उम्मीदवार बनाया था, जिनको बघेल ने 27,477 वोट से हराया था। 21 प्रत्याशियों की पहली…

Read More

CM योगी आदित्यनाथ ने दिया निर्देश, वाहनों पर जाति सूचक बोर्ड लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध वाहन स्टैंडों को लेकर फिर सख्ती दिखाई है। गुरुवार को वाराणसी में विकास कार्य व कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कहीं भी अवैध वाहन स्टैंड न चलने पाएं। साथ ही वाहनों पर जाति सूचक बोर्ड लगाकर चलने वालों पर कार्रवाई करें। होमगार्ड्स और पीआरडी जवानों को प्रशिक्षित कर यातायात सुगम करने में उनका सहयोग लें। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मानीटरिंग सिस्टम के तहत और सिग्नल लगाए जाएं। रिंग रोड किनारे शहर का विस्तार किया जाए। वहां बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर…

Read More

BJP-JJP पर रणदीप सुरजेवाला का हमला बोले “ये लोग मुद्दों की हत्या करना चाहते हैं”

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने विवादित बयान को लेकर चौतरफा घिर चुके हैं। सुरजेवाला ने रविवार को कैथल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार, भाजपा समर्थक और भाजपा को वोट देने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के लोग हैं। उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। वहीं, अब सुरजेवाला ने ट्विटर के माध्यम से अपने बयान पर सफाई दी है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “मेरे नजरिये में हिंसा और अन्याय राक्षस प्रवर्ती का कार्य है। भाजपा के पौने नौ…

Read More

CM योगी: क्‍या उनकी आरती उतारूं, ज‍िन्‍होंने हड़प ली सरकारी संपत्त‍ि

उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”क्या मुझे उन लोगों की आरती करनी चाहिए जिन्होंने अवैध रूप से सरकारी संपत्ति हड़प ली है? यूपी की जनता अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।” एएनआई के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”मैं पिछले सवा छह साल से अधिक समय से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। 2017 से राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ। पिछले 6 वर्षों में कोई कर्फ्यू नहीं लगा, कोई दंगा नहीं…

Read More

इंदौर में अमित शाह ने कमलनाथ को बताया करप्शननाथ, कांग्रेस सरकार ने बंद की थी शिवराज की 51 योजनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवी अहिल्या बाई होल्कर को याद किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का ह्रदय से धन्यवाद करता हूं कि जिसने भाजपा पर कृपा करके, भाजपा की झोली वोटों से भर दी। आज कार्यकर्ताओं का ये उत्साह बता रहा है कि 2023 और 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार…

Read More

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवार संग PM मोदी से की मुलाकात कई मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिंदे का परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर में एकनाथ शिंदे के साथ ही उनके पिता संभाजी शिंदे, पत्नी लता शिंदे, बेटा श्रीकांत शिंदे, बहू रुषाली शिंदे और पोता रुद्राक्ष शिंदे मौजूद हैं। इस मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया भी सामने आई। मुंबई के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई,…

Read More

महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर गहलोत और नीतीश सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद महिला सुरक्षा के मुद्दे पर देशभर में काफी चर्चा हो रही है। मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल लगातार केंद्र और मणिपुर सरकार पर निशाना साध रही है। एक तरफ जहां विपक्षी दलों की मांग है कि मणिपुर में एन बीरेन सिंह की सरकार को बर्खास्त किया जाए। वहीं, भाजपा ने भी विपक्षी दलों पर महिला सुरक्षा को लेकर पलटवार किया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read More

सोनिया गांधी से लोकसभा में मिले PM मोदी, अधीर रंजन ने बताया दोनों में क्या हुई बात

संसद के मानसून सत्र का आज आगाज होते ही सरकार और विपक्ष में टकराव देखने को मिला। मणिपुर वायरल वीडियो मामले को लेकर सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार रहा। इस बीच सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही। इसके बाद उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। पीएम की सोनिया से मुलाकात के बाद ये चर्चा का विषय बन गया। दोनों नेताओं ने क्यों मुलाकात की, इसका जवाब कांग्रेस एमपी अधीर रंजन ने दिया है।…

Read More