CBI की ‘स्पेशल 53’ टीम करेगी मणिपुर हिंसा की जांच, 29 महिला अधिकारी भी शामिल

मणिपुर में जातीय हिंसा की जांच (Manipur Violence) के लिए बुधवार को विभिन्न रैंक की 29 महिला अधिकारियों समेत 53 अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। सीबीआई जांच के दायरे में आए शुरुआती मामलों के लिए दो महिला डीआईजी रैंक के अधिकारी समेत 29 महिला को शामिल किया गया है। राज्य में हिंसा और महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर 65 हजार के अधिक एफआईआर दर्ज किया गया है। इनमें से 11 मामलों की जांच सीबीआई को सौंपा गया है। जांच में शामिल तीन उप महानिरीक्षक के…

Read More

मणिपुर घटना पर पीएम मोदी रोजाना ले रहे हैं राज्य की जानकारी, चर्चा छिड़ी तो कांग्रेस भी होगी कठघरे में

मणिपुर की घटनाओं को लेकर सरकार पर आक्रामक कांग्रेस के लिए इस मुद्दे पर चर्चा भारी पड़ सकती है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह होने वाले अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के वक्त कांग्रेस काल में मणिपुर के हालात और तत्कालीन केंद्र सरकार की प्रतिक्रियाओं के इतिहास का पन्ना खोला जा सकता है, जो कांग्रेस को असहज कर सकता है। भाजपा ने यह ढूंढ निकाला है कि अक्सर नस्लीय हिंसा के प्रकोप में रहने वाले मणिपुर को लेकर कांग्रेस काल में सिर्फ एक बार 1993 में चर्चा हुई और जवाब…

Read More

लोकसभा में बोले अमित शाह: मणिपुर पर जिसको जितनी चर्चा करनी है कर ले, सरकार को कोई नहीं है डर,

मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक 2022 पर बोलते हुए कहा कि मणिपुर मुद्दे पर सरकार चर्चा के लिए तैयार हैं। लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है और उनसे इस संवेदनशील मामले पर चर्चा के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Read More

मणिपुर में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना, पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के अलावा एक और घटना सामने आई है, जिसमें दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में भी 16 मई को पीड़िता की मां की ओर से कांगपोपकी जिले के सैकुल थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसमें यौन हिंसा का कोई जिक्र नहीं किया गया था। एक पीड़िता की मां ने बताया सैकुल थाना घटनास्थल से 35 किलोमीटर दूर है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है…

Read More

महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर गहलोत और नीतीश सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद महिला सुरक्षा के मुद्दे पर देशभर में काफी चर्चा हो रही है। मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल लगातार केंद्र और मणिपुर सरकार पर निशाना साध रही है। एक तरफ जहां विपक्षी दलों की मांग है कि मणिपुर में एन बीरेन सिंह की सरकार को बर्खास्त किया जाए। वहीं, भाजपा ने भी विपक्षी दलों पर महिला सुरक्षा को लेकर पलटवार किया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read More

मैं कारगिल युद्ध का योद्धा रहा हूं और मेरी ही पत्नी के साथ ऐसे बर्बरता

मणिपुर में जिन दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाया गया और उनके साथ छेड़छाड़ की गई, उनमें से एक के पति कारगिल युद्ध के योद्धा हैं। कारगिल में लड़ाई लड़ने वाले सैनिक ने आज घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि उसने देश की रक्षा की, लेकिन अपनी पत्नी को अपमानित होने से नहीं बचा सका। 4 मई को घटित इस घटना का बीते बुधवार वीडियो सामने आने के बाद देशभर के लोगों में गुस्से की आग है। हर कोई इसकी निंदा कर रहा है, चाहे सत्ता पक्ष हो या…

Read More

मणिपुर हिंसा को बड़ता देख पूर्व सेना प्रमुख ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की मांग ‘तुरंत ध्यान’ दे

मणिपुर में जारी हिंसा पर अब पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी चिंता जाहिर की है। पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने केंद्र सरकार से मणिपुर के हालात पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है। वहीं एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने मणिपुर के मौजूदा हालात की तुलना सीरिया और लीबिया जैसे हिंसाग्रस्त देशों से कर दी है। बता दें कि एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मणिपुर में हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं और अब हथियारबंद विद्रोहियों ने सुरक्षाबलों पर भी हमले शुरू…

Read More

मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, गोलीबारी में नौ की मौत, 10 घायल

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जैसे ही सरकार और आम लोगों को लगता है कि तनाव शांत हो गया है। वैसे ही फिर गोलीबारी होने लगती है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि इमफल ईस्ट जिले के खामेनलोक इलाके में देर रात गोलीबारी की एक घटना हुई। इसमें नौ लोगों की मौत, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हथियारों से लैस उग्रवादियों ने इमफल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेनलोक क्षेत्र के ग्रामीणों को घेर लिया और…

Read More